Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बस्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, झपट्टेमारी गैंग के दो शातिर गिरफ्तार; मोबाइल, बाइक और नकदी बरामद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 09/07/2026 05:44:37 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 09/07/2026 05:44:37 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद बस्ती में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर थाना पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में झपट्टेमारी करने

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद बस्ती में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर थाना पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में झपट्टेमारी करने वाले गैंग के दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल तथा 1,750 रुपये नकद बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अतीत यादव और शैलेश यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को खजुहिया मिश्र रोड से गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई मु.अ.सं. 185/26 में दर्ज मुकदमे के तहत की गई।

पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह सफलता हासिल हुई। अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त तथा क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में किया गया। वहीं, थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह और एसओजी प्रभारी विकास यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सटीक रणनीति के साथ आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।