-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, चार निरीक्षकों समेत 11 पुलिसकर्मियों के तबादले; धनघटा और साइबर थाने के प्रभारी बदले
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को पुलिस विभाग में फेरबदल किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को पुलिस विभाग में फेरबदल किया है। एसपी ने चार निरीक्षकों समेत कुल 11 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक अजय कुमार सिंह को प्रभारी सर्विलांस सेल से हटाकर थाना धनघटा का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं धनघटा के प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह को प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना की जिम्मेदारी दी गई है। साइबर थाना प्रभारी जय प्रकाश चौबे को निरीक्षक अपराध थाना कोतवाली खलीलाबाद के पद पर भेजा गया है। उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार को पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष बेलहरकला की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं बेलहरकला के थानाध्यक्ष हरिकेश भारती का स्थानांतरण वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना दुधारा के पद पर किया गया है। इसी क्रम में उपनिरीक्षक मुकेश कुमार गुप्ता को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी लौहरैया बनाया गया है। चौकी प्रभारी बसवारी हबीब अहमद को थाना धनघटा भेजा गया है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना दुधारा उदय शंकर द्विवेदी को चौकी प्रभारी बसवारी की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक अवधेश कुमार त्रिपाठी को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी बिड़हरघाट बनाया गया है, जबकि बिड़हरघाट के चौकी प्रभारी मोतीलाल यादव को पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं उपनिरीक्षक पंकज कुमार पांडेय का स्थानांतरण पुलिस लाइन से डायल-112 कार्यालय किया गया है। पुलिस अधीक्षक की ओर से किए गए इस फेरबदल को जिले में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। नई जिम्मेदारी पाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने-अपने तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर निर्धारित दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।
