-
☰
उत्तर प्रदेश: फिनिक्स मॉल में मेयर उमेश गौतम ने देखी ‘गोदान’, बोले परिवार के साथ जरूर देखें यह प्रेरणादायक फिल्म
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शहर के फिनिक्स मॉल में आज फिल्म ‘गोदान’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई, जिसमें बरेली के मेयर उमेश गौतम सैकड़ों दर्शकों के साथ शामिल हुए। फिल्म देखने के बाद मेयर उमेश गौतम ने इसे
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शहर के फिनिक्स मॉल में आज फिल्म ‘गोदान’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई, जिसमें बरेली के मेयर उमेश गौतम सैकड़ों दर्शकों के साथ शामिल हुए। फिल्म देखने के बाद मेयर उमेश गौतम ने इसे समाज और संस्कृति से जुड़ी प्रेरणादायक फिल्म बताया मेयर उमेश गौतम ने कहा, “गोदान चलचित्र की आज स्क्रीनिंग हुई। मैंने पूरी फिल्म देखी। यह फिल्म 1966 में हुए गौ रक्षा आंदोलन पर आधारित है। गाय भारतीय समाज और सनातन धर्म में पवित्र स्थान रखती है, जिसे इस फिल्म में प्रभावशाली तरीके से दिखाया। मेयर उमेश गौतम ने आगे कहा कि यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और धार्मिक मूल्यों का संदेश भी देती है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, “मैं अनुरोध करूंगा कि इस फिल्म को परिवार के साथ जरूर देखें। यह फिल्म सभी को आनंदित करेगी और अच्छा प्रभाव भी डालेगी।
इस अवसर पर मेयर उमेश गौतम के साथ भाजपा के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे। स्क्रीनिंग के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और शहर के गणमान्य लोगों ने भी फिल्म का आनंद लिया। कार्यक्रम में फिल्म के संदेश को लेकर सकारात्मक चर्चा होती रही
मेयर उमेश गौतम ने कहा कि ऐसी फिल्मों का समर्थन होना चाहिए जो समाज को जागरूक करें और संस्कृति से जोड़ें। फिनिक्स मॉल में हुई इस स्क्रीनिंग को लेकर दर्शकों में भी खास उत्साह देखने को मिला फिल्म ‘गोदान’ को लेकर मेयर उमेश गौतम की यह अपील अब शहरभर में चर्चा का विषय बन गई है।