-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मीरगंज में एक माह की नुमाइश शुरू, विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने किया उद्घाटन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरगंज कस्बे में एक माह तक चलने वाली नुमाइश का रविवार को शुभारंभ किया गया मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा और ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरगंज कस्बे में एक माह तक चलने वाली नुमाइश का रविवार को शुभारंभ किया गया मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा और ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे मेला कमेटी के अध्यक्ष बबलू भैया ने बताया कि यह नुमाइश 15 जून तक जारी रहेगी नुमाइश में बच्चों और युवाओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए हैं। इनमें बड़े झूलों के साथ ‘मौत का कुआं’ भी प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। इसके अतिरिक्त, घरेलू उपयोग के सामान, खिलौने, कपड़े और खानपान की कई दुकानें भी लगाई गई हैं। यहां आने वाले लोग खरीदारी का लाभ उठा सकेंगे आयोजकों के अनुसार, खासकर छुट्टियों के दौरान बड़ी संख्या में बच्चे और परिवार नुमाइश में पहुंच रहे हैं
नुमाइश क्षेत्र में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसका उद्देश्य आगंतुकों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाना है स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह वार्षिक नुमाइश क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान बन गई है। यह लोगों को मनोरंजन और खरीदारी का अवसर प्रदान करती है।
उत्तराखंड: हरिद्वार में वायरल वीडियो मामले में आया नया मोड़, पत्नी ने सामने आकर बताई अपनी बात
बिहार: संत जॉन्स पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे
उत्तर प्रदेश: उपमेंद्र सक्सेना को दोबारा मिला संस्कार भारती के अध्यक्ष पद का दायित्व
उत्तर प्रदेश: जमीन बंटवारे को लेकर भाइयों में खूनी संघर्ष, तीन घायल
