-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: नई नवेली दुल्हन की हत्या, बेडरूम में चारपाई के नीचे दफन मिला शव
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम चक मझारी में नई नवेली दुल्हन की हत्या कर उसके शव को बेडरूम में चारपाई के नीचे दफनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के खुलासे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम चक मझारी में नई नवेली दुल्हन की हत्या कर उसके शव को बेडरूम में चारपाई के नीचे दफनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के खुलासे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, शमशेर की शादी बीते 1 जून को मूफीदून के साथ हुई थी। आरोप है कि विवाह के कुछ ही दिनों बाद शमशेर ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को अपने ही कमरे में चारपाई के नीचे जमीन खोदकर दफना दिया। इसके बाद मामले को छिपाने के उद्देश्य से उसने 14 जुलाई को पुलिस को तहरीर देकर पत्नी के 11 जुलाई से लापता होने की सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस की गहन जांच और पूछताछ के दौरान घटना का खुलासा हुआ। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। इस हृदयविदारक घटना के सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। लोग नई नवेली दुल्हन की निर्मम हत्या को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। डुमरियागंज पुलिस की सक्रियता से 24 घंटे में खुला हत्याकांड, थाना प्रभारी सत्य प्रकाश की कार्यशैली की हो रही सराहना डुमरियागंज थाना क्षेत्र के चर्चित दुल्हन हत्याकांड का त्वरित खुलासा कर डुमरियागंज पुलिस ने अपनी सतर्कता और पेशेवर कार्यशैली का परिचय दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुमशुदगी की सूचना को सामान्य मामला मानने के बजाय गंभीरता से जांच की, जिसके परिणामस्वरूप हत्या का सनसनीखेज राज सामने आ गया। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, संदिग्ध परिस्थितियों का विश्लेषण किया और लगातार पूछताछ के आधार पर आरोपी तक पहुंची। इसके बाद आरोपी के कमरे की खुदाई कराकर दफन शव बरामद किया गया। इस त्वरित कार्रवाई से न केवल गंभीर अपराध का पर्दाफाश हुआ, बल्कि साक्ष्यों को भी सुरक्षित किया जा सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस तत्परता नहीं दिखाती, तो मामला लंबे समय तक गुमशुदगी के रूप में ही उलझा रह सकता था। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई की क्षेत्र में व्यापक सराहना की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की निष्पक्ष और गहन जांच जारी है तथा दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
तहरीर मिलने के बाद डुमरियागंज थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए जांच शुरू की। पूछताछ और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को शमशेर पर संदेह हुआ। मंगलवार को पुलिस टीम ने उसके घर पहुंचकर कमरे की खुदाई कराई, जहां चारपाई के नीचे दफन मृतका का शव बरामद हुआ। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शमशेर तथा उसके माता-पिता के विरुद्ध हत्या सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
सिद्धार्थनगर।
