Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: स्कूल में छात्रों की जेब से मिले आपत्तिजनक सामान, पुलिस ने परिजनों को बुलाकर दी हिदायत

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Arvind Kumar Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 15/10/2026 05:06:51 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Arvind Kumar Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 15/10/2026 05:06:51 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मरदह थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पढ़ने के लिए स्कूल आए कुछ छात्रों के पास से ऐसे-ऐसे सामान बरामद हुए, जिन्हें देखकर पुलिस और

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मरदह थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पढ़ने के लिए स्कूल आए कुछ छात्रों के पास से ऐसे-ऐसे सामान बरामद हुए, जिन्हें देखकर पुलिस और स्कूल प्रशासन के होश उड़ गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत सख्त कदम उठाया और छात्रों के परिजनों को थाने बुलाकर उन्हें कड़ी हिदायत के साथ बच्चों को सुपुर्द कर दिया। क्या है पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, मरदह थाना क्षेत्र के एक स्कूल में बच्चे रोज की तरह पढ़ाई के लिए आए थे। इसी दौरान अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था के तहत जब छात्रों की जांच की गई, तो उनके पॉकेट (जेब) से ऐसे 

आपत्तिजनक और अनावश्यक सामान मिले, जिनका स्कूल या पढ़ाई से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था। इस अप्रत्याशित खुलासे से स्कूल प्रशासन सकते में आ गया और तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष ने खुद संभाली कमान मामले की सूचना मिलते ही मरदह थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्रों के परिजनों को थाने बुलवाया। थानाध्यक्ष ने बरामद सामानों को परिजनों के सामने रखते हुए बच्चों की इस हरकत पर गहरी चिंता जताई।
 


Featured News