-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: पशु चोरों का आतंक, घर के बाहर बंधी भैंस हुए चोरी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र के डोड़सर गांव में बीती रात पशु चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र के डोड़सर गांव में बीती रात पशु चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने पशुपालक अजय राजभर के घर के बाहर बंधी लगभग एक लाख रुपये मूल्य की एक भैंस चोरी करके लेकर चले गए। चोरी की जानकारी पर पीड़ित अजय राजभर ने बताया कि परिवार के सदस्य रात करीब 12 बजे तक जागे हुए थे। इसके बाद वे भैंस बांधने के स्थान के पास ही सो गए। चोरों ने इसी का फायदा उठाकर भैंस को खोल लिया और ले चले गए। रात करीब 2 बजे जब परिजनों की नींद खुली, तब उन्हें भैंस के गायब होने का पता चला। परिजनों के अनुसार, इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद उन्हें कोई आहट नहीं लगी। ग्रामीणों ने जानकारी दी कि जिस स्थान से यह भैंस चोरी हुई है, उसी जगह से कुछपास ही सो गए। चोरों ने इसी का फायदा उठाकर भैंस को खोल लिया और ले गए। रात करीब 2 बजे जब परिजनों की नींद खुली, तब उन्हें भैंस के गायब होने का पता चला। परिजनों के अनुसार, इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद उन्हें कोई आहट नहीं लगी।
