Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: Rashtriya Jat Mahasabha की सभा में आरक्षण और किसान मुद्दों पर चर्चा, राष्ट्रीय किसान मोर्चा का गठन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Jay Prakash Sharma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 11/05/2026 12:08:52 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Jay Prakash Sharma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 11/05/2026 12:08:52 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय जाट महासभा (भारत) की एक महत्वपूर्ण सभा का आयोजन शिकारपुर तहसील क्षेत्र के एक गांव बागरासु में किया गया, जिसमें आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में जाट समुदाय के ग्रामीण एकत्र हुए।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय जाट महासभा (भारत) की एक महत्वपूर्ण सभा का आयोजन शिकारपुर तहसील क्षेत्र के एक गांव बागरासु में किया गया, जिसमें आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में जाट समुदाय के ग्रामीण एकत्र हुए। सभा के दौरान आरक्षण, कृषि, बेरोजगारी, शिक्षा और राजनीति में सहभागिता जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने अपने-अपने विचार रखकर समाज की एकजुटता और अधिकारों पर जोर दिया। राष्ट्रीय किसान मोर्चा का हुआ गठन, राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सरोहा ने विपिन चौधरी को बनाया यूपी का प्रदेश अध्यक्ष 

कार्यक्रम में विभिन्न राष्ट्रीय, राजकीय एवं जिला स्तर की नियुक्तियां भी की गईं। साथ ही राष्ट्रीय जाट महासभा के अंतर्गत राष्ट्रीय किसान मोर्चा की नींव भी रखी गई। सभा की अध्यक्षता चौधरी गजेन्द्र सिंह नीलकण्ठ ने की, जबकि चौधरी सचिन सरोहा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं में जोश भरा।  सभा में आशा चौधरी को राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर मनोनीत किया गया। इस अवसर राष्ट्रीय किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विनय चौधरी ने कहा कि देश की आधार किसान है। लेकिन हर जगह किसान ही जिम्मेदारी निभा रहे है। वही दूसरी तरफ कहा जाट समुदाय को अब एकजुट होने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार में मिले आरक्षण को वर्तमान सरकार में समाप्त कर दिया गया, जिससे समाज के बच्चों को आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सभा में समाज के उत्थान, शिक्षा के विस्तार, किसान हितों की रक्षा और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।