Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बरेली में ‘सा रे गा मा’ म्यूज़िक ग्रुप का शुभारंभ, संगीतमय शाम ने जीता दिल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , Date: 16/02/2026 04:56:40 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Raju(UP) ,
  • Date:
  • 16/02/2026 04:56:40 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: संगीत प्रेमियों के लिए एक नई सौगात सामने आई है। शहर में ‘सा रे गा मा’ नाम से नए म्यूज़िक ग्रुप का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस समूह की शुरुआत संगीत के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा, आपसी सहयोग और सां

विस्तार

उत्तर प्रदेश: संगीत प्रेमियों के लिए एक नई सौगात सामने आई है। शहर में ‘सा रे गा मा’ नाम से नए म्यूज़िक ग्रुप का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस समूह की शुरुआत संगीत के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा, आपसी सहयोग और सांस्कृतिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है। नए वर्ष के आगाज़ के साथ यह ग्रुप संगीत जगत में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ा चुका है कार्यक्रम का आयोजन रायल पटियाला जिला परिषद के समीप स्थित एक हाल में किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी मौजूद रहे। शाम के आयोजन में लगभग तीन घंटे तक निरंतर लाइव प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में पुराने और नए बॉलीवुड गीतों का खूबसूरत मेल देखने को मिला, वहीं पारंपरिक और सूफी संगीत की भी विशेष प्रस्तुति रही। दर्शकों ने कलाकारों की सराहना करते हुए तालियों की गूंज से माहौल को संगीतमय बना दिया
इस म्यूज़िक ग्रुप की स्थापना परविंदर होरा और रवि सक्सेना ने की है।

 दोनों आयोजकों ने बताया कि ‘सा रे गा मा’ परिवार की परिकल्पना मां सरस्वती को समर्पित है। उनका उद्देश्य है कि समूह के सदस्य संगीत के माध्यम से मानसिक प्रसन्नता और सकारात्मक सोच के साथ जुड़े रहें। उन्होंने कहा कि यह मंच केवल गीत-संगीत तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सभी सदस्यों के सुख-दुख में साथ निभाने वाला सांस्कृतिक परिवार बनेगा कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने शाम को यादगार बना दिया। प्रदीप श्रीवास्तव ने “वक्त करता जो वफा” प्रस्तुत किया, जबकि नीता सक्सेना ने “बहुत प्यार करते हैं हम” गाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। बेबी शर्मा और प्रतीक शर्मा ने “राधे-राधे जपो” की भक्ति धारा से माहौल को भक्तिमय बना दिया। परविंदर होरा और पूजा दुबे ने लोकप्रिय गीत “तुझे देखा तो ये जाना सनम” पर डुएट प्रस्तुति दी। हरलीन कौर ने पंजाबी गीत “चार दिना दा प्यार ओ रब्बा” गाकर उत्साह बढ़ाया। हरप्रीत सिंह गिल ने “तुमको देखा तो ये ख्याल आया” से श्रोताओं को भावुक कर दिया। सुखबीर सिंह बेदी ने “तुम जो मिल गए हो” की प्रस्तुति दी, जबकि मुकेश सक्सेना ने “पुकारता चला हूँ मैं” गाकर तालियां बटोरीं। 


विकास जौहरी, राकेश श्रीवास्तव, नीतू टंडन, नीरज टंडन और एडवोकेट सुषमा गौतम सहित कई कलाकारों ने अपने-अपने अंदाज में गीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को संगीतमय ऊंचाई दी। अंत में विजय शर्मा और बेबी शर्मा ने डुएट गीत “तुम्हारी नजर क्यों खफा हो गई” प्रस्तुत कर समां बांध दिया मुख्य अतिथि के रूप में खुर्शीद अली खान ने कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने गजल का आनंद लेते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन शहर के सामाजिक जीवन को सशक्त बनाते हैंकार्यक्रम के समापन पर रवि सक्सेना ने सभी कलाकारों, अतिथियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात सभी ने सामूहिक रूप से स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। कार्यक्रम में मुकेश सक्सेना (LIC ऑफिस), हेमलता, बिंद, सलिल मथुरिया, विजय मिश्रा, वेद प्रकाश, भुवनेश सक्सेना, अनिल मनी, मोहित जौहरी, किरण सक्सेना, राज श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे
‘सा रे गा मा’ म्यूज़िक ग्रुप की इस शुरुआत को बरेली के सांस्कृतिक परिदृश्य में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है। आने वाले समय में यह समूह शहर में नियमित संगीत संध्याओं और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की तैयारी में है। 

Related News

 उत्तर प्रदेश: हमीरपुर में ट्रक की टक्कर से मामा की मौत भांजा घायल

 उत्तर प्रदेश: शाहजहाँपुर में अटेवा प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, रेलवे एक्सप्रेस ने दमदार जीत दर्ज की

 उत्तर प्रदेश: खुर्जा में नेशनल सोशल क्लब ट्रस्ट का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न

 उत्तर प्रदेश: महाशिवरात्रि पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने किया अलखनाथ व त्रिवटीनाथ मंदिरों में पूजा-अर्चना, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा ​​​​​​​

 उत्तर प्रदेश: जय गुरुवर की निकली प्रभात फेरी, सैकड़ों भक्त हुए शामिल

 उत्तर प्रदेश:  मीरगंज में जनता के साथ लगातार काम कर रहे विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, क्षेत्र पंचायत प्रत्याशी होते लाल मौर्या ने जताया समर्थन


Featured News