-
☰
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में फिर सिर उठा रहा सट्टा नेटवर्क, युवाओं पर बढ़ता खतरा
- Photo by :
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में एक बार फिर सट्टे का काला कारोबार सिर उठाता नजर आ रहा है। शहर के कई इलाकों में खुलेआम सट्टा लिखे जाने की चर्चा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस अवैध धंधे से युवा पीढ़ी बुरी
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में एक बार फिर सट्टे का काला कारोबार सिर उठाता नजर आ रहा है। शहर के कई इलाकों में खुलेआम सट्टा लिखे जाने की चर्चा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस अवैध धंधे से युवा पीढ़ी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। क्या एक बार फिर सट्टा माफिया सक्रिय हो चुका है? देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट।शाहजहांपुर के गदियाना चुंगी, रेती, सराय काइया और थाना कोतवाली क्षेत्र के विसरात मोहल्ले में सट्टे के अवैध कारोबार की चर्चाएं तेज हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि कुछ घरों से खुलेआम सट्टा लिखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने भी इन आरोपों को हवा दी है।
मोहल्ले के लोगों का कहना है कि सट्टे की लत ने कई युवाओं को आर्थिक और मानसिक परेशानी में डाल दिया है। मेहनत की कमाई दांव पर लग रही है, परिवारों में कलह बढ़ रही है और युवा गलत राह पर जा रहे हैं। गौरतलब है कि जिले में पूर्व में तैनात रहे पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने सट्टे के खिलाफ सख्त अभियान चलाया था।
उस दौरान कई सटोरियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था और अवैध नेटवर्क पर काफी हद तक अंकुश लगा था। लेकिन अब एक बार फिर इस कारोबार के पनपने की खबरों से सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है और क्या एक बार फिर सट्टा नेटवर्क पर लगाम लगाई जा सकेगी।
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी ने एसआईआर कार्यों का औचक निरीक्षण, फीडिंग और मैपिंग में तेजी के दिए निर्देश
गुजरात: महाशिवरात्रि स्वयं को जानने की पावन रात्रि
राजस्थान: भूराराम बेनीवाल बने चौहटन क्षेत्र के वीर जाट सेवा के तहसील उपाध्यक्ष
बिहार: ककोलत महोत्सव सह अन्य सांस्कृतिक महोत्सव 27 फरवरी से 01 मार्च तक