-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: श्री जगन्नाथ कथा महोत्सव का शुभारंभ, भक्ति और संकीर्तन से गूंजा इंद्रा आवास क्षेत्र
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद स्थानीय इंद्रा आवास समिति, निकट सी. एल. गुप्ता बाग, सम्राट अशोक नगर, मुरादाबाद में आज से त्रि-दिवसीय ‘श्री जगन्नाथ कथा महोत्सव एवं श्री जगन्नाथ संकीर्तन यात्रा’ का अत्यंत उत्साहपूर्वक, विशाल एवं भव्य रूप से शुभारंभ हुआ।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद स्थानीय इंद्रा आवास समिति, निकट सी. एल. गुप्ता बाग, सम्राट अशोक नगर, मुरादाबाद में आज से त्रि-दिवसीय ‘श्री जगन्नाथ कथा महोत्सव एवं श्री जगन्नाथ संकीर्तन यात्रा’ का अत्यंत उत्साहपूर्वक, विशाल एवं भव्य रूप से शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिन भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ की भक्ति का आनंद लिया। संपूर्ण वातावरण भगवान के जयकारों और संकीर्तन से गुंजायमान हो उठा। इस महोत्सव के मुख्य कथावाचक, इस्कॉन वृंदावन के विख्यात प्रचारक श्रीमान महामुनि दास प्रभु जी ने व्यासपीठ से भगवान श्री जगन्नाथ जी की दिव्य महिमा का विस्तृत व भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कथा का रसपान कराते हुए बताया कि भगवान चैतन्य महाप्रभु ने अपने जीवन के 14 वर्ष जगन्नाथ पुरी धाम में व्यतीत किए थे। वहां श्रीमान महाप्रभु, साक्षात् श्रीमती राधारानी के भाव में होकर भगवान के विरह में अपने दिव्य प्रेम का उद्गार प्रकट करते थे, और स्वयं श्री जगन्नाथ स्वामी भगवान श्री कृष्ण के रूप में उन पर निरंतर अपने प्रेम की वर्षा करते थे। कथावाचक श्रीमान महामुनि दास जी ने विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि यह सभी लीलाएं अत्यंत गूढ़ और गुप्त हैं, जिनका इस्कॉन , द्वारा पूरी प्रामाणिकता के साथ विश्वभर में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। भगवान श्री जगन्नाथ कलयुग के साक्षात जागृत स्वरूप हैं, जो इस पृथ्वी पर स्वयं विराजमान हैं। श्री जगन्नाथ स्वामी के साथ उनके बड़े भाई बलदेव महाराज, बहन सुभद्रा महारानी और उनके दिव्य आयुध सुदर्शन प्रभु सदैव विराजमान रहते हैं, जो भगवान की और संपूर्ण जगत की रक्षा करते हैं तथा समस्त चराचर जगत का पालन-पोषण करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने भगवान की कई अन्य लीलाओं और कथाओं का भी श्रवण कराया, जिसे सुनकर भक्तगण भावविभोर हो गए। इस भव्य धार्मिक आयोजन में मुख्य रूप से श्रीमान अमरीश यादव प्रभु, श्रीमान योगेश्वर दास प्रभु, श्रीमान राधिका माधव प्रभु, श्रीमान अमल अर्चन प्रभु, पुनीत सहाय, विशाल गुप्ता, मदन शर्मा, राजवीर सिंह, श्रीमती चंद्रमुखी चित्रा देवी दासी तथा श्रीमती राधा रूपाणी दासी माता जी , प्रेम सिंह, ओम प्रकाश जोशी सहित अनेक वरिष्ठ भक्तों ने सहभागिता की। विशेष आमंत्रण एवं संकीर्तन यात्रा यह भव्य कथा महोत्सव आगामी तीन दिनों तक यानी 16 जुलाई 2026 (गुरुवार) तक प्रतिदिन सायं 5:00 बजे से निरंतर जारी रहेगा। इस्कॉन केंद्र और इंद्रा आवास समिति के समस्त भक्तगणों ने पूरे क्षेत्रवासियों से सपरिवार सम्मिलित होने की भावभीनी अपील की है। विशेष रूप से 16 तारीख को आयोजित होने वाली भव्य "श्री जगन्नाथ कथा संकीर्तन यात्रा" में भाग लेकर पुण्य लाभ कमाने के लिए सभी को सादर आमंत्रित किया गया है।
गुजरात: उद्यमी नारायण लाल वर्फा ने खोला 'मिरल ट्रेडिंग' शोरूम, समारोह में उमड़ी भीड़
मध्य प्रदेश: जावद विधानसभा में कांग्रेस खेल सकती है बड़ा दांव, नए चेहरे की चर्चा तेज
उत्तर प्रदेश: 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर बड़ा ऐलान, 2029 से एक साथ होंगे देशभर में चुनाव
उत्तर प्रदेश: नई नवेली दुल्हन की हत्या, बेडरूम में चारपाई के नीचे दफन मिला शव
