-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: 1 किलो 35 ग्राम अवैध चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी सीज
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चुनार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चुनार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर थाना चुनार क्षेत्र के दुर्गा जी मोड़ स्थित खोवा मंडी के पास घेराबंदी कर मोटरसाइकिल सवार एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान करनल उर्फ सोनू पटेल पुत्र रामकेश पटेल, निवासी ग्राम बाराडीह उदितनगर, थाना चुनार, जनपद मिर्जापुर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 35 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना चुनार में मु0अ0सं0 289/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
