Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: दुर्गा पूजा, दशहरा और प्रतिमा विसर्जन को लेकर SSP ने की समीक्षा बैठक, सुरक्षा के कड़े निर्देश 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: anil kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda Bahuguna, Date: 15/10/2026 03:51:50 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: anil kumar ,
  • Edited By.: Yashoda Bahuguna,
  • Date:
  • 15/10/2026 03:51:50 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आगामी त्योहार दुर्गा पूजा, दशहरा एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद गोरखपुर ने पुलिस लाइन्स स्थित व्हाइट हाउस में समीक्षा गोष्ठी आयोजित की।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आगामी त्योहार दुर्गा पूजा, दशहरा एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद गोरखपुर ने पुलिस लाइन्स स्थित व्हाइट हाउस में समीक्षा गोष्ठी आयोजित की। इस दौरान त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था, पूजा पंडालों की निगरानी, विसर्जन मार्गों के सत्यापन और यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।

समीक्षा गोष्ठी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पूजा पंडालों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। प्रतिमा विसर्जन के लिए निर्धारित मार्गों का भौतिक सत्यापन कर लिया जाए, ताकि विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की बाधा या अव्यवस्था उत्पन्न न हो। साथ ही, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने और किसी भी संभावित समस्या से निपटने के लिए पहले से आवश्यक तैयारियां पूरी करने पर जोर दिया गया।

एसएसपी ने सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को ध्यान में रखते हुए यातायात का उचित प्रबंधन करने और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने तथा शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने को कहा गया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सकें।

इस समीक्षा गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक उत्तरी, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन एवं कैंट सहित अन्य संबंधित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। गोरखपुर पुलिस का उद्देश्य आगामी त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना है।

Related News

उत्तर प्रदेश: बचपन डे केयर सेंटर का डीएम ने किया निरीक्षण, 15 दिव्यांगजनों को मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

उत्तर प्रदेश: फार्मासिस्टों की समस्याओं को लेकर पंकज सिंह से मिला प्रतिनिधिमंडल, तीन सूत्रीय मांग पत्र सौंपा

उत्तर प्रदेश: काली माता मंदिर विवाद में जूना अखाड़े को झटका, महंत रामगिरी की महंताई और पूजा-पाठ में हस्तक्षेप पर रोक

उत्तर प्रदेश: सपा कार्यालय में मनाई जाएगी डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती, कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील

उत्तर प्रदेश: स्कूल में छात्रों की जेब से मिले आपत्तिजनक सामान, पुलिस ने परिजनों को बुलाकर दी हिदायत

उत्तर प्रदेश: 70वें विराट दशहरा मेले की तैयारियों को लेकर विशेष बैठक, 20 अक्टूबर को निकलेगी राजगद्दी यात्रा


Featured News