-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: होमगार्ड भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी पर होगी कठोर कार्रवाई, व्यवस्थाओं के दिए निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री MYogiAdityanath जी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा, स्मार्ट मीटर, पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता तथा प्रदेश की कानून-व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री MYogiAdityanath जी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा, स्मार्ट मीटर, पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता तथा प्रदेश की कानून-व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री जी ने 25, 26 एवं 27 अप्रैल को प्रस्तावित होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा की तैयारियों, जनसुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता एवं गोपनीयता से कोई समझौता स्वीकार्य नहीं होगा; किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रदेश के 74 जनपदों में 41424 होमगार्ड्स पदों के लिए परीक्षा आगामी 25, 26 और 27 अप्रैल को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने भीषण गर्मी को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर शीतल पेयजल, आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं तथा सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए कहा कि आपूर्ति एवं वितरण पूरी तरह सामान्य है। नेपाल सीमा से सटे जनपदों में कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर से जुड़ी आशंकाओं के समाधान हेतु गठित विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट शीघ्र प्राप्त होगी। इस बीच, सभी जिलों में फीडर-वार विशेष शिविर आयोजित कर उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान एवं व्यापक जन-जागरूकता सुनिश्चित की जाए।
बिहार: गैस की किल्लत से शादी में संकट, सिलेंडर महंगा पड़ा तो कोयले के चूल्हे का सहारा
उत्तर प्रदेश: दुर्गा शक्ति नागपाल का औचक निरीक्षण, स्वच्छता व जनसुनवाई पर सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश: काले कंबल वाले बाबा” के इलाज के दावे से बढ़ी भीड़, रोग निवारण शिविर चर्चा में
उत्तर प्रदेश: यूपी जनगणना 2027, 22 मई से 20 जून तक घरों की गिनती, 7–21 मई ऑनलाइन स्व-गणना
राजस्थान: हत्या के प्रयास में 8 साल से फरार वारंटी नीमच से हुआ गिरफ्तार
राजस्थान: स्वामी हंसराम उदासीन के 10 वर्ष पूर्ण, गौसेवा के संकल्प के साथ भव्य आयोजन संपन्न
