Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: विश्व पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम, विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 23/04/2026 02:22:04 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 23/04/2026 02:22:04 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: नागौर वन विभाग एवं राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के संयुक्त तत्वावधान में शहर के मानासर स्थित सेंट जेवियर्स उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।

विस्तार

राजस्थान: नागौर वन विभाग एवं राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के संयुक्त तत्वावधान में शहर के मानासर स्थित सेंट जेवियर्स उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तथा विजेता प्रतिभागियों को पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री हिमताराम भांभू ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। वर्तमान समय में पर्यावरण की रक्षा हेतु जन-जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया। वन विभाग के उपवन संरक्षक विजय शंकर पांडे ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने पौधारोपण के साथ-साथ वन्यजीवों की सुरक्षा पर भी विशेष बल दिया।


विद्यालय के प्रधानाचार्य चिमनाराम चौधरी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान सहायक उपवन संरक्षक कमल कुमार कुमावत, सहायक पर्यावरण अभियंता तेजस्व मुद्गल, विद्यालय निदेशक शैतानराम चांगल, इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्राचार्य सुनील परिहार एवं उप-प्राचार्य डॉ. निकिता सेन के निर्देशन में प्रतियोगिताएं सफलतापूर्वक आयोजित की गईं।
इस अवसर पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही वन विभाग की टीम द्वारा विद्यालय परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे भी लगाए गए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी सम्पत रोज, वनपाल पुष्पा लेगा, वनरक्षक कमलेश, अंजू, निर्मा, सुमन, रामकिशोर, हनुमानराम, वाहन चालक भंवरसिंह, श्रवणराम सहित विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।