-
☰
No image found.
राजस्थान: जयपुर में विश्व श्रमिक दिवस पर “मजदूर दिवस सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन 1 मई को
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व प्राप्त (महिला एवं बाल विकास को समर्पित संस्था) " वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउंडेशन इंडिया " की मुख्य राष्ट्रीय अध्यक्ष राजरानी के निर्देशानुसार आगामी 1 मई 2026, शुक्रवार को विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर भव्य
विस्तार
राजस्थान: अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व प्राप्त (महिला एवं बाल विकास को समर्पित संस्था) " वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउंडेशन इंडिया " की मुख्य राष्ट्रीय अध्यक्ष राजरानी के निर्देशानुसार आगामी 1 मई 2026, शुक्रवार को विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर भव्य “ मजदूर दिवस सम्मान समारोह ” का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम " ध्रुव बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऑडिटोरियम, आमेर रोड, जयपुर " में आयोजित होगा। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष जिनेश कुमार जैन (स्पोर्ट्स विंग) ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजन, समाजसेवी एवं विशिष्ट अतिथि ,श्रमिकों के अधिकार, सुरक्षा, संरक्षण एवं श्रम कानूनों से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। साथ ही श्रमिक वर्ग के उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। आयोजन के दौरान पधारे अतिथियों एवं आगंतुकों का भी स्वागत-अभिनंदन कर सम्मान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में WPSF के नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र, कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा, इसी श्रृंखला में विभिन्न संस्थाओं का सहयोग भी प्राप्त हो रहा है, जिसमें सार्क पॉवर टेक, सार्क इंडिया " मोदी ग्रुप " ट्रॉफी पार्टनर, ध्रुव बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जयपुर " वेन्यू पार्टनर " तथा रिम्मू फाउंडेशन, जयपुर लंच पार्टनर के रूप में सहभागिता निभा रहे हैं। संस्थापक अध्यक्ष सुश्री राजकन्या एवं डॉ.राजबाला चौधरी,राष्ट्रीय अध्यक्ष (कन्या शिक्षा सहायता) ने सभी राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों, सदस्यों एवं समाजसेवी जनों से इस महत्वपूर्ण आयोजन में सहभागिता निभाने एवं सहयोग प्रदान करने की अपील की है, ताकि श्रमिक वर्ग के सम्मान एवं अधिकारों के प्रति समाज में जागरूकता को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।
राजस्थान: विश्व पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम, विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
मध्य प्रदेश: कुमारी सरिता कौशल ने JEE Mains पास कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
मध्य प्रदेश: आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में करनाल में उबाल, 24 अप्रैल को बड़ा धरना प्रदर्शन
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में श्रीमद्भागवत महापुराण का भव्य आयोजन, 24 अप्रैल से गूंजेंगे भक्ति के स्वर
उत्तर प्रदेश: पश्चिमी यूपी की राजनीति का ‘बैकएंड स्ट्रेटेजिस्ट’: नरेंद्र सिंह भाटी का राजनीतिक सफर
