-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: गौतमबुद्धनगर में रोजगार मेला सफल: 63 कंपनियां शामिल, 363 युवाओं को मिला रोजगार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जिला सेवायोजन कार्यालय, गौतमबुद्धनगर एवं हरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में इंस्टीट्यूट केंपस ग्रेटर नोएडा में 21 एवं 22 अप्रैल 2026 को आयोजित दो दिवसीय रोजगार मेला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जिला सेवायोजन कार्यालय, गौतमबुद्धनगर एवं हरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में इंस्टीट्यूट केंपस ग्रेटर नोएडा में 21 एवं 22 अप्रैल 2026 को आयोजित दो दिवसीय रोजगार मेला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस रोजगार में बड़ी संख्या में बेरोजगार युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की कुल 63 प्रतिष्ठित कंपनियों ने सहभागिता की और अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। मेले के लिए लगभग 2200 युवक-युवतियों ने रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कराया था। जिनमें से 363 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों में रोजगार के लिए चयन किया गया। इस अवसर पर स्नातक एवं स्नातकोत्तर उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अपनी योग्यता एवं प्रतिभा के अनुरूप रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिला। मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों ने विभिन्न कंपनियों के समक्ष साक्षात्कार देकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा आयोजित इस रोजगार मेले को अभ्यर्थियों एवं कंपनियों दोनों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और इसे युवाओं के लिए रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना गया।
राजस्थान: विश्व पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम, विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
मध्य प्रदेश: कुमारी सरिता कौशल ने JEE Mains पास कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
मध्य प्रदेश: आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में करनाल में उबाल, 24 अप्रैल को बड़ा धरना प्रदर्शन
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में श्रीमद्भागवत महापुराण का भव्य आयोजन, 24 अप्रैल से गूंजेंगे भक्ति के स्वर
उत्तर प्रदेश: पश्चिमी यूपी की राजनीति का ‘बैकएंड स्ट्रेटेजिस्ट’: नरेंद्र सिंह भाटी का राजनीतिक सफर
