Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: यूपी बोर्ड आज जारी करेगा 10वीं-12वीं के नतीजे, 52 लाख छात्रों का इंतजार खत्म

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Anand Kumar(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 23/04/2026 12:07:44 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Anand Kumar(UP) ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 23/04/2026 12:07:44 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के परीक्षाफल जारी करने की तिथि और समय का ऐलान कर दिया है. नतीजे 23 अप्रैल यानी आज बृहस्पतिवार को शाम 4 बजे घोषित किए जाएंगे.

विस्तार

उत्तर प्रदेश: माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के परीक्षाफल जारी करने की तिथि और समय का ऐलान कर दिया है. नतीजे 23 अप्रैल यानी आज बृहस्पतिवार को शाम 4 बजे घोषित किए जाएंगे. इस वर्ष करीब 52 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया है. यूपी बोर्ड ने पिछले वर्ष 25 अप्रैल को रिजल्ट जारी किया था. वहीं,इस बार दो दिन पहले 23 अप्रैल यानी आज शाम 4 बजे नतीजे की घोषणा की जाएगी. यूपी बोर्ड ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट करके यह जानकारी दी है. पोस्ट में लिखा गया है

कि सूचित किया जाता है कि वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परीक्षाफल दिनांक 23.04.2026 को सायं 4 बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद, मुख्यालय, प्रयागराज से घोषित किया जाएगा. 2025 में इंटरमीडिएट का कुल पास प्रतिशत 81.15% रहा था.इसमें छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा. छात्रों का पास प्रतिशत 76.60% ही रहा था. साल 2025 में यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में महक जायसवाल ने 97.20 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया था. उनके अलावा दूसरे स्थान पर कई छात्रों ने 96.80% अंक प्राप्त किये थे। 


Featured News