-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: गौतमबुद्धनगर में अग्निशमन मॉक ड्रिल: 17 अस्पतालों में 2100 लोगों को दिया गया प्रशिक्षण
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौतमबुद्धनगर के नेतृत्व में अग्निशमन एवं आपात सेवा, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह "योजना संख्या" के अं
विस्तार
उत्तर प्रदेश: पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौतमबुद्धनगर के नेतृत्व में अग्निशमन एवं आपात सेवा, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह "योजना संख्या" के अंतर्गत कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के कुल 17 अस्पतालों में निकासी (Evacuation) एवं मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रमों में लगभग 2100 व्यक्तियों ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया, जिन्हें अग्नि सुरक्षा एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इस जागरूकता अभियान के अंतर्गत कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के विभिन्न अस्पताल भवनों को सम्मिलित किया गया, जिसमें डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ आदि को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक एवं प्रशिक्षित किया गया। इसी क्रम में आज दिनांक 21.04.2026 को सेक्टर-12, नोएडा स्थित अस्पताल में फायर टेंडर एवं हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म के साथ वृहद मॉक ड्रिल आयोजित की गई। ड्रिल के दौरान अस्पताल के 600 से अधिक स्टाफ को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह को अग्नि सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण उपायों की विस्तृत एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। प्रतिभागियों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों यथा फायर एक्सटिंग्विशर, फायर हाइड्रेंट, होज़ रील और फायर बकेट के सही एवं प्रभावी संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही किसी भी आपात स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों से भी विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया — क्या करें (Do's) घबराएं नहीं, शांत रहें और दूसरों को भी शांत रखें तत्काल 101 अथवा 112 पर सूचना दें धुएं से भरे वातावरण में झुककर एवं नाक-मुँह ढककर बाहर निकलें "रुको, लेटो, लुढ़को" के सिद्धांत का पालन करें निकटतम सीढ़ी मार्ग से व्यवस्थित रूप से भवन खाली करें फायर एक्सटिंग्विशर का सही तरीके से उपयोग करें क्या न करें (Don'ts)भवन खाली करते समय लिफ्ट का प्रयोग कदापि न करें अपना सामान उठाने हेतु वापस न जाएं एक साथ भीड़ लगाकर निकासी द्वार पर धक्का-मुक्की न करें आग बुझाने का प्रयास करते समय अनावश्यक जोखिम न उठाएं अग्निशमन विभाग के प्रशिक्षित कर्मियों द्वारा लाइव डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से यह सुनिश्चित किया गया कि प्रतिभागी न केवल सैद्धांतिक जानकारी प्राप्त करें, अपितु आपातकाल में आत्मविश्वास के साथ त्वरित निर्णय लेने में भी सक्षम हों। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर आमजन की सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों एवं मॉक ड्रिल के माध्यम से विभिन्न संस्थानों में अग्नि सुरक्षा के प्रति सतत जनजागरूकता बढ़ाने का कार्य निरंतर किया जाता रहेगा, जिससे किसी भी आपात स्थिति में जनहानि को न्यूनतम किया जा सके और त्वरित एवं प्रभावी राहत एवं बचाव सुनिश्चित किया जा सके।
राजस्थान: विश्व पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम, विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
मध्य प्रदेश: कुमारी सरिता कौशल ने JEE Mains पास कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
मध्य प्रदेश: आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में करनाल में उबाल, 24 अप्रैल को बड़ा धरना प्रदर्शन
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में श्रीमद्भागवत महापुराण का भव्य आयोजन, 24 अप्रैल से गूंजेंगे भक्ति के स्वर
उत्तर प्रदेश: पश्चिमी यूपी की राजनीति का ‘बैकएंड स्ट्रेटेजिस्ट’: नरेंद्र सिंह भाटी का राजनीतिक सफर
