Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मेंहदावल बाईपास पर यातायात पुलिस का विशेष अभियान, अतिक्रमण हटाकर लोगों को किया गया जागरूक

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Prvin Kumar , Date: 16/02/2026 04:57:51 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Prvin Kumar ,
  • Date:
  • 16/02/2026 04:57:51 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: दिनाँक 16.02.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी यातायात प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण मे

विस्तार

उत्तर प्रदेश: दिनाँक 16.02.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी यातायात प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण मे प्रभारी यातायात परमहंस द्वारा मेहदावल बाईपास पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया तथा फुटपाथ के किनारे अवैध रूप से लगाये गये ठेले, अनियमित तरीके से किये गये वाहन पार्किंग/वाहन स्टैण्ड द्वारा किये गए अतिक्रमण को हटाया गया । 

आम जनमानस को यातायात जागरुकता के नियमों के बारें में जागरुक करते हुए वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठने, बिना नम्बर प्लेट लगी वाहन न चलाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, वाहन को ओवर स्पीड से न चलाने के साथ लोगों से अपील भी किया गया कि वे अपने परिवार वालों एवं रिश्तेदारों तथा आसपास के लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग करने हेतु प्रेरित करें ।

Related News

 उत्तर प्रदेश: हमीरपुर में ट्रक की टक्कर से मामा की मौत भांजा घायल

 उत्तर प्रदेश: शाहजहाँपुर में अटेवा प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, रेलवे एक्सप्रेस ने दमदार जीत दर्ज की

 उत्तर प्रदेश: खुर्जा में नेशनल सोशल क्लब ट्रस्ट का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न

 उत्तर प्रदेश: महाशिवरात्रि पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने किया अलखनाथ व त्रिवटीनाथ मंदिरों में पूजा-अर्चना, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा ​​​​​​​

 उत्तर प्रदेश: जय गुरुवर की निकली प्रभात फेरी, सैकड़ों भक्त हुए शामिल

 उत्तर प्रदेश:  मीरगंज में जनता के साथ लगातार काम कर रहे विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, क्षेत्र पंचायत प्रत्याशी होते लाल मौर्या ने जताया समर्थन


Featured News