-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: विश्व पर्यावरण दिवस पर विंढम फॉल वन प्रांगण में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर मीरजापुर के विण्ढम फॉल वन प्रांगण में "एक पेड़ धरती माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने
विस्तार
उत्तर प्रदेश: विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर मीरजापुर के विण्ढम फॉल वन प्रांगण में "एक पेड़ धरती माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए और उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन का आधार हैं। ये हमें शुद्ध वायु, स्वच्छ वातावरण तथा प्राकृतिक संतुलन प्रदान करते हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। कार्यक्रम के दौरान लोगों से अपील की गई कि वे अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल भी करें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण मिल सके। वन विभाग के एसडीएफओ श्री अभिषेक राय के नेतृत्व में संपन्न हुए इस पौधारोपण अभियान में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण बचाने और हरियाली बढ़ाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। एक पेड़ धरती माँ के नाम" अभियान के माध्यम से प्रकृति संरक्षण और हरित भविष्य की दिशा में यह एक सराहनीय पहल साबित हुई।
मध्य प्रदेश: हफ्ता वसूली का विरोध पड़ा भारी, चाय विक्रेता महिला और बेटे से मारपीट
बिहार: जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात, किसानों को हुआ भारी नुकसान
उत्तर प्रदेश: 2029 चुनाव से पहले परिसीमन पर केंद्र की तैयारी शुरू
राजस्थान: वाणी जैन ने 85 बच्चों को सिखाया शतरंज, बनीं प्रेरणा
उत्तर प्रदेश: बुद्धि विहार की जर्जर सड़कों का मुद्दा उठा, मनोज कुमार गुप्ता ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
