-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: यूपी बोर्ड आज जारी करेगा 10वीं-12वीं के नतीजे, 52 लाख छात्रों का इंतजार खत्म
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के परीक्षाफल जारी करने की तिथि और समय का ऐलान कर दिया है. नतीजे 23 अप्रैल यानी आज बृहस्पतिवार को शाम 4 बजे घोषित किए जाएंगे.
विस्तार
उत्तर प्रदेश: माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के परीक्षाफल जारी करने की तिथि और समय का ऐलान कर दिया है. नतीजे 23 अप्रैल यानी आज बृहस्पतिवार को शाम 4 बजे घोषित किए जाएंगे. इस वर्ष करीब 52 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया है. यूपी बोर्ड ने पिछले वर्ष 25 अप्रैल को रिजल्ट जारी किया था. वहीं,इस बार दो दिन पहले 23 अप्रैल यानी आज शाम 4 बजे नतीजे की घोषणा की जाएगी. यूपी बोर्ड ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट करके यह जानकारी दी है. पोस्ट में लिखा गया है कि सूचित किया जाता है कि वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परीक्षाफल दिनांक 23.04.2026 को सायं 4 बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद, मुख्यालय, प्रयागराज से घोषित किया जाएगा. 2025 में इंटरमीडिएट का कुल पास प्रतिशत 81.15% रहा था.इसमें छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा. छात्रों का पास प्रतिशत 76.60% ही रहा था. साल 2025 में यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में महक जायसवाल ने 97.20 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया था. उनके अलावा दूसरे स्थान पर कई छात्रों ने 96.80% अंक प्राप्त किये थे।
उत्तर प्रदेश: दुर्गा शक्ति नागपाल का औचक निरीक्षण, स्वच्छता व जनसुनवाई पर सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश: काले कंबल वाले बाबा” के इलाज के दावे से बढ़ी भीड़, रोग निवारण शिविर चर्चा में
उत्तर प्रदेश: यूपी जनगणना 2027, 22 मई से 20 जून तक घरों की गिनती, 7–21 मई ऑनलाइन स्व-गणना
राजस्थान: हत्या के प्रयास में 8 साल से फरार वारंटी नीमच से हुआ गिरफ्तार
राजस्थान: स्वामी हंसराम उदासीन के 10 वर्ष पूर्ण, गौसेवा के संकल्प के साथ भव्य आयोजन संपन्न
राजस्थान: कोमल मुनि का गौ सम्मान अभियान को समर्थन, 27 अप्रैल कार्यक्रम का आह्वान
