-
☰
उत्तर प्रदेश: रामगंगानगर में बनेगा यूपी का पहला हाईटेक मीडिया टावर, बरेली को मिलेगा इंटरनेशनल लुक
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली को आधुनिक और स्मार्ट सिटी की दिशा में एक नई पहचान देने की तैयारी शुरू हो गई है। बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) शहर में एक अत्याधुनिक मीडिया टावर बनाने जा रहा है,
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली को आधुनिक और स्मार्ट सिटी की दिशा में एक नई पहचान देने की तैयारी शुरू हो गई है। बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) शहर में एक अत्याधुनिक मीडिया टावर बनाने जा रहा है, जो प्रदेश में अपनी तरह का पहला प्रोजेक्ट बताया जा रहा है यह टावर न सिर्फ सूचना और प्रचार का नया माध्यम बनेगा, बल्कि शहर की खूबसूरती और पर्यटन को भी बढ़ावा देगा 2.5 करोड़ की लागत से होगा निर्माण, सिंगापुर जैसी डिजाइन बीड़ीए अधिकारियों के अनुसार, रामगंगानगर आवासीय योजना के सेक्टर-7 में इस मीडिया टावर को स्थापित किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर करीब 2.5 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। टावर की डिजाइन को खास बनाने के लिए इसमें ढलान वाली एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी, जो सिंगापुर के प्रसिद्ध आकर्षण स्थलों जैसी झलक देगी। करीब 11 मीटर ऊंचे इस टावर में 8 मीटर का बड़ा डिस्प्ले एरिया होगा 5000 एलईडी लाइटों से रात में जगमगाएगा शहर इस मीडिया टावर में करीब 5,000 हाईटेक एलईडी लाइट्स लगाई जाएंगी, जो रात के समय खास ‘फ्लिकर इफेक्ट’ के जरिए शानदार रोशनी पैदा करेंगी। यह नया ढांचा शहर के लिए एक प्रमुख आकर्षण केंद्र बन सकता है सरकारी योजनाओं और डिजिटल विज्ञापनों का होगा प्रसारण इस टावर का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सीधे आम जनता तक पहुंचाना है, इसके अलावा, हाई-डेफिनिशन स्क्रीन पर विज्ञापन, जरूरी सूचनाएं और अन्य डिजिटल कंटेंट भी प्रसारित किया जाएगा बीड़ीए को उम्मीद है कि इससे प्राधिकरण को अच्छा राजस्व भी प्राप्त होगा। इन्फोटेनमेंट हब के रूप में होगा विकसित प्रशासन इस टावर को केवल एक स्क्रीन तक सीमित नहीं रखेगा, बल्कि इसे एक आधुनिक इन्फोटेनमेंट हब के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके संचालन के लिए एक स्मार्ट कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा, जहां से कंटेंट को मैनेज और मॉनिटर किया जा सकेगा मीडिया को बताया जल्द जारी होगा टेंडर, बरेली को मिलेगी नई पहचान बीड़ीए वीसी डॉ. मणिकंदन ए. के अनुसार, प्रोजेक्ट की योजना तैयार हो चुकी है और जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह मीडिया टावर भविष्य में उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों के लिए भी एक मॉडल प्रोजेक्ट साबित हो सकता है।