-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री और सांसद से जुड़ा कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बिजनौर जनपद बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री और एक सांसद से संबंधित कथित आपत्तिजनक फोटो/वीडियो वायरल करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बिजनौर जनपद बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री और एक सांसद से संबंधित कथित आपत्तिजनक फोटो/वीडियो वायरल करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि वायरल सामग्री से जनभावनाएं प्रभावित होने और शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका उत्पन्न हुई थी। पुलिस के अनुसार, मामले में ग्राम नांगल जट निवासी योगेंद्र चौधरी, पुत्र धीरज सिंह, के विरुद्ध थाना हल्दौर में मुकदमा अपराध संख्या 190/2026 दर्ज किया गया है। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 353(3) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत कार्रवाई की गई है। प्राथमिक जांच में आरोप है कि अभियुक्त ने फेसबुक के माध्यम से प्रधानमंत्री और सांसद से संबंधित कथित फोटो/वीडियो वायरल किया, जिससे सामाजिक माहौल प्रभावित होने की आशंका बनी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद कार्रवाई की। थाना हल्दौर पुलिस ने 2 अगस्त 2026 को आरोपी योगेंद्र चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक संदीप कुमार और कांस्टेबल विशाल तोमर ने की। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने और किसी भी प्रकार की भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री साझा करने से बचने की अपील की है।
राजस्थान: बारिश में जानलेवा बनी दरगाह सम्पर्क सड़क, जर्जर मार्ग से श्रद्धालु और जायरीन परेशान
हरियाणा: दो साल से फरार NDPS आरोपी जींद पुलिस के हत्थे चढ़ा, एक दिन के रिमांड पर भेजा गया
हरियाणा: अस्पताल के बाहर बैग चोरी का खुलासा, हिसार पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार
हरियाणा: निर्माणाधीन मकान से गैस सिलेंडर चोरी का खुलासा, हिसार पुलिस ने आरोपी को धर दबोचाb
