Contact for Advertisement 9650503773


उत्तराखंड: यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष जोर

- Photo by : social media

उत्तराखंड  Published by: Pushpender Singh Negi , उत्तराखंड  Edited By: Kunal, Date: 06/05/2026 02:04:08 pm Share:
  • उत्तराखंड
  • Published by.: Pushpender Singh Negi ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 06/05/2026 02:04:08 pm
Share:

संक्षेप

उत्तराखंड: आज आयुक्त गढ़वाल मण्डल विनय शंकर पांडेय एवं पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप ने श्री केदारनाथ धाम पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं व तीर्थ पुरोहितों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए गए।

विस्तार

उत्तराखंड: आज आयुक्त गढ़वाल मण्डल विनय शंकर पांडेय एवं पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप ने श्री केदारनाथ धाम पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं व तीर्थ पुरोहितों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए गए। उन्होंने केदार बाबा के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की सहायता के लिए दर्शन व्यवस्था को नियमित रखने पर जोर दिया। उन्होंने साफ़ किया की किसी भी प्रकार से श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु असुविधा न होने पाए इसके लिए उन्होंने शौचालयों की नियमित सफाई,

 पेयजल की उपलब्धता तथा पर्याप्त सफाई कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। केदारघाटी मैं कूड़ा करकट निस्तारण पर उन्होंने जोर दिया।  सुरक्षा की दृष्टि से उन्होंने साफ़ किया की पुलिस बल की तैनाती भीड़ नियंत्रण पर जोर दिया जाए।  इस अवसर पर केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, ब्लॉक प्रमुख ऊखीमठ पंकज शुक्ला, वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित उमेश चंद्र पोस्ती, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर सहित संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं तीर्थ पुरोहित उपस्थित रहे।