Contact for Advertisement 9650503773


उत्तराखंड: एसडीएम यशवीर सिंह को दी सम्मानपूर्वक विदाई, कार्यकाल की हुई सराहना

- Photo by : social media

उत्तराखंड  Published by: Likhit Pant , उत्तराखंड  Edited By: Kunal, Date: 28/04/2026 03:28:47 pm Share:
  • उत्तराखंड
  • Published by.: Likhit Pant ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 28/04/2026 03:28:47 pm
Share:

संक्षेप

उत्तराखंड: गंगोलीहाट में उप जिलाधिकारी यशवीर सिंह के स्थानांतरण पर तहसील परिसर में एक भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया।

विस्तार

उत्तराखंड: गंगोलीहाट में उप जिलाधिकारी यशवीर सिंह के स्थानांतरण पर तहसील परिसर में एक भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम कोर्ट, जज कोर्ट और तहसील के सभी फील्ड व ऑफिस कर्मचारियों ने एकत्रित होकर उन्हें विदाई दी। वक्ताओं ने एसडीएम के तीन वर्षों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि अपनी ईमानदारी और उदार व्यक्तित्व के कारण यशवीर सिंह ने न केवल विभाग के कर्मचारियों में, बल्कि क्षेत्र की जनता के दिलों में भी अमिट स्थान बनाया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान को हमेशा प्राथमिकता दी और सदैव तत्पर रहे।

समारोह के दौरान स्टाफ की ओर से उन्हें प्रतीक चिन्ह और पुष्प गुच्छ भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। उप जिलाधिकारी ने भी सभी कर्मचारियों का आभार जताते हुए उनसे आगे भी इसी निष्ठा और तत्परता के साथ जनता के कार्यों को हल करने का आह्वान किया। इस मौके पर तहसीलदार देवांश प्रताप, सहायक अभियोजन अधिकारी शोभित कुमार शर्मा, पेशकार सुचेत कुमार, कानूनगो मोहन गिरि व धनी लाल, कु. खीमा सहित समस्त कार्मिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अमीन पी.सी. वर्मा द्वारा किया गया।