Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: सदर अस्पताल में दलालों और अव्यवस्थाओं पर सख्ती की मांग, डीएम ने सुधार का दिया आश्वासन

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , बिहार  Edited By: Kunal, Date: 28/04/2026 04:30:26 pm Share:
  • बिहार
  • Published by.: Sanjay Kumar Verma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 28/04/2026 04:30:26 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: नवादा सदर अस्पताल समेत जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने, बिचौलियों की भूमिका समाप्त करने तथा निजी एंबुलेंस के नाम पर दलालों की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग को लेकर जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा राजवंशी ने मंगलवार को जिला पदाधिकारी से मुलाकात कर अपनी आपत्ति दर्ज कराई।

विस्तार

बिहार: नवादा सदर अस्पताल समेत जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने, बिचौलियों की भूमिका समाप्त करने तथा निजी एंबुलेंस के नाम पर दलालों की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग को लेकर जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा राजवंशी ने मंगलवार को जिला पदाधिकारी से मुलाकात कर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। सामाजिक संस्था श्री राज कृष्णा एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के लगातार पत्राचार और सदर अस्पताल प्रशासन की पहल पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने अस्पताल व्यवस्था से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं की ओर जिला पदाधिकारी का ध्यान आकर्षित किया। मुख्य रूप से सदर अस्पताल परिसर में निजी एंबुलेंस की पार्किंग के बहाने मरीजों को बहला-फुसलाकर निजी अस्पतालों में ले जाने की शिकायतों को प्रमुखता से उठाया गया। इस पर चिंता जताते हुए कहा गया कि इससे मरीजों की जान जोखिम में पड़ सकती है और आर्थिक शोषण भी बढ़ रहा है।


इसके अलावा अस्पताल वार्डों में आवारा कुत्तों की मौजूदगी, बाहरी फर्जी चिकित्सकों की घुसपैठ तथा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में विभागीय भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को भी गंभीरता से उठाया गया। जिला पदाधिकारी ने इन समस्याओं पर विधिसम्मत कार्रवाई कर अस्पताल व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया। पुष्पा राजवंशी ने कहा कि जिला पदाधिकारी के साथ हुई मुलाकात सकारात्मक और संतोषजनक रही, जिससे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर उपचार, सुरक्षित माहौल और पारदर्शी सेवाएं मिल सकेंगी।