-
☰
No image found.
उत्तराखंड: एसडीएम यशवीर सिंह को दी सम्मानपूर्वक विदाई, कार्यकाल की हुई सराहना
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तराखंड: गंगोलीहाट में उप जिलाधिकारी यशवीर सिंह के स्थानांतरण पर तहसील परिसर में एक भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया।
विस्तार
उत्तराखंड: गंगोलीहाट में उप जिलाधिकारी यशवीर सिंह के स्थानांतरण पर तहसील परिसर में एक भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम कोर्ट, जज कोर्ट और तहसील के सभी फील्ड व ऑफिस कर्मचारियों ने एकत्रित होकर उन्हें विदाई दी। वक्ताओं ने एसडीएम के तीन वर्षों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि अपनी ईमानदारी और उदार व्यक्तित्व के कारण यशवीर सिंह ने न केवल विभाग के कर्मचारियों में, बल्कि क्षेत्र की जनता के दिलों में भी अमिट स्थान बनाया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान को हमेशा प्राथमिकता दी और सदैव तत्पर रहे। समारोह के दौरान स्टाफ की ओर से उन्हें प्रतीक चिन्ह और पुष्प गुच्छ भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। उप जिलाधिकारी ने भी सभी कर्मचारियों का आभार जताते हुए उनसे आगे भी इसी निष्ठा और तत्परता के साथ जनता के कार्यों को हल करने का आह्वान किया। इस मौके पर तहसीलदार देवांश प्रताप, सहायक अभियोजन अधिकारी शोभित कुमार शर्मा, पेशकार सुचेत कुमार, कानूनगो मोहन गिरि व धनी लाल, कु. खीमा सहित समस्त कार्मिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अमीन पी.सी. वर्मा द्वारा किया गया।
उत्तर प्रदेश: केआरजी कॉलेज में क्रीड़ा सम्मान, छात्राओं को दी शिक्षा की प्रेरणा
उत्तर प्रदेश: महिला जनआक्रोश मार्च में नारी शक्ति का बड़ा प्रदर्शन, जनसमर्थन उमड़ा
मध्य प्रदेश: सड़कों पर ई-रिक्शाओं का हुआ कब्जा, जाम, हादसे और अव्यवस्था से जनता हुई बेहाल
बिहार: सदर अस्पताल में दलालों और अव्यवस्थाओं पर सख्ती की मांग, डीएम ने सुधार का दिया आश्वासन
उत्तर प्रदेश: 9400 व्हाट्सएप अकाउंट बैन, संदिग्ध सिम जल्द ब्लॉक करने की तैयारी
उत्तराखंड: भूलीगांव इंटर कॉलेज में अधूरा निर्माण बना खतरा, छात्रों की सुरक्षा और पढ़ाई दांव पर
