-
☰
No image found.
बिहार: अंसार नगर अंडरपास पर फिर हुआ हादसा, सुरक्षा व्यवस्था की मांग हुई तेज
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: नवादा शहर के अंसार नगर स्थित अंडरपास के समीप मंगलवार, 28 अप्रैल की सुबह लगभग 5:43 बजे एक बार फिर सड़क दुर्घटना हुई, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश बढ़ गया है।
विस्तार
बिहार: नवादा शहर के अंसार नगर स्थित अंडरपास के समीप मंगलवार, 28 अप्रैल की सुबह लगभग 5:43 बजे एक बार फिर सड़क दुर्घटना हुई, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश बढ़ गया है। यह स्थान लगातार सड़क हादसों का केंद्र बनता जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन अब तक कोई ठोस और प्रभावी कदम उठाने में विफल रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पिछले छह महीनों से वे यहां सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग कर रहे हैं, परंतु उनकी शिकायतों और मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अंडरपास के दोनों ओर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। यहां न तो पर्याप्त चेतावनी संकेत लगाए गए हैं और न ही गति नियंत्रण के लिए स्पीड ब्रेकर की व्यवस्था की गई है। लोगों की मांग है कि दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टिव मिरर (शीशा) और आवश्यक ट्रैफिक संकेतक लगाए जाएं, ताकि वाहन चालकों को सतर्क किया जा सके और दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। क्षेत्र के निवासियों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि यदि समय रहते उचित सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो हादसों का सिलसिला यूं ही जारी रहेगा। लगातार हो रही दुर्घटनाएं प्रशासनिक लापरवाही को उजागर कर रही हैं। अब देखना यह है कि प्रशासन कब जागेगा और अंसार नगर अंडरपास को सुरक्षित बनाने के लिए ठोस कदम कब उठाएगा, ताकि आम लोगों की जान सुरक्षित रह सके।
बिहार: HPV वायरस को लेकर हुई समीक्षा बैठक, जागरूकता और टीकाकरण पर दिया जोर
बिहार: बालिका का दत्तक ग्रहण, दंपति को मिली अस्थायी सुपुर्दगी
मध्य प्रदेश: गांव में मृत गाय पड़ी रहने से आक्रोश, पंचायत पर लापरवाही के आरोप
बिहार: 2 मई से जनगणना शुरू, सही जानकारी देने की अपील, जनजागरूकता अभियान हुआ तेज
मध्य प्रदेश: नगर परिषद बैठक बिना चर्चा खत्म, पत्रकारों ने उठाए कई सवाल
