-
☰
No image found.
राजस्थान: जमीन धोखाधड़ी मामले में विधायक के भाई पर केस दर्ज, पुलिस की जांच शुरू
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: भीलवाड़ाजिले के मांडलगढ़ थाने में पीड़िता ने स्थानीय विधायक गोपाल खंडेलवाल के भाई शोभाचंद्र खंडेलवाल पर धोखाधड़ी और जमीन हड़पने का गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।
विस्तार
राजस्थान: भीलवाड़ाजिले के मांडलगढ़ थाने में पीड़िता ने स्थानीय विधायक गोपाल खंडेलवाल के भाई शोभाचंद्र खंडेलवाल पर धोखाधड़ी और जमीन हड़पने का गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने धारा 316(2) और 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विधायक के भाई पर आरोप लगाते हुए पीड़ित ने बताया कि होडा गांव की आराजी नंबर 138 पर उनका पिता की वसीयत के आधार पर 1/4 हिस्सा है, लेकिन नामांतरण बहन और मां के नाम हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि शोभाचंद्र ने बहन-मां से यह जमीन खरीदी और अब जबरन कब्जा दिलाने का दबाव बना रहे हैं। इसी तरह खाचरोल की आराजी 1028 और 1406/1167 में भी धोखाधड़ी से उनका हिस्सा हड़प लिया गया। जमीन सौदे में हुआ धोखा महिला के अनुसार, राजभवरसिंह से 20 बिस्वा जमीन 12.50 लाख में बेचने का इकरार हुआ, जिसमें 3.50 लाख मिले लेकिन बाकी पैसे नहीं दिए गए। रजिस्ट्री कमलेश के नाम हुई, जिस जमीन का इकरार नामा नहीं हुआ धोखे से 5 बिस्वा दूसरी जमीन की रजिस्ट्री करवा दी जो बाद में हेमराज और महिपाल को बेच दी गई। अब महिपाल 9 लाख रुपये बकाया होने पर व ओर जो फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करवाई उस पर कब्जा चाहता है। प्रशासनिक दबाव का दावा शिकायत में कहा गया कि विधायक के प्रभाव से तहसीलदार, गिरदावर और पटवारी पुलिस के साथ आकर जबरन बेदखली का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता ने महिला आयोग और मानवाधिकार आयोग में भी शिकायत की है, तथा कोर्ट के फैसले तक सुरक्षा की मांग की है।
बिहार: HPV वायरस को लेकर हुई समीक्षा बैठक, जागरूकता और टीकाकरण पर दिया जोर
बिहार: बालिका का दत्तक ग्रहण, दंपति को मिली अस्थायी सुपुर्दगी
मध्य प्रदेश: गांव में मृत गाय पड़ी रहने से आक्रोश, पंचायत पर लापरवाही के आरोप
बिहार: अंसार नगर अंडरपास पर फिर हुआ हादसा, सुरक्षा व्यवस्था की मांग हुई तेज
बिहार: 2 मई से जनगणना शुरू, सही जानकारी देने की अपील, जनजागरूकता अभियान हुआ तेज
मध्य प्रदेश: नगर परिषद बैठक बिना चर्चा खत्म, पत्रकारों ने उठाए कई सवाल
