Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: गांव में मृत गाय पड़ी रहने से आक्रोश, पंचायत पर लापरवाही के आरोप

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 28/04/2026 01:29:29 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 28/04/2026 01:29:29 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: मुरैना अम्बाह दिमनी विधानसभा की ग्राम पंचायत ऐसाह के शिकारीपुरा गांव में पंचायत प्रशासन की घोर संवेदनहीनता का मामला सामने आया है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: मुरैना अम्बाह दिमनी विधानसभा की ग्राम पंचायत ऐसाह के शिकारीपुरा गांव में पंचायत प्रशासन की घोर संवेदनहीनता का मामला सामने आया है। गांव के मुख्य मार्ग पर एक गौ माता पिछले काफी समय से मृत अवस्था में पड़ी है, जिससे न केवल धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं, बल्कि क्षेत्र में महामारी फैलने का भय भी व्याप्त हो गया है। अपनेश सिंह तोमर (पूर्व मीडिया प्रभारी, मंडल दिमनी) ने इस स्थिति पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत सचिव को इस घटना की विस्तृत सूचना समय पर दी गई थी। इसके बावजूद, सचिव द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया और न ही मृत गौ माता को वहां से हटाया गया। प्रशासन अविलंब सक्रिय हो और मुख्य मार्ग से मृत गौ माता को हटाकर ससम्मान अंतिम संस्कार (समाधि) सुनिश्चित करे।

 

दोषियों पर कार्रवाई सूचना के बाद भी कर्तव्य का पालन न करने वाले पंचायत सचिव के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। संक्रमण रोकने के लिए संबंधित स्थान पर तत्काल सैनिटाइजेशन और चूने का छिड़काव कराया जाए। श्री तोमर ने चेतावनी दी है कि यदि पंचायत प्रशासन अपनी कुंभकर्णी नींद से नहीं जागता है, तो ग्रामीणों के साथ मिलकर उच्च अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। गौ सेवा और जन स्वास्थ्य के प्रति ऐसी लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।