-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: जूना अखाड़े के फैसले के खिलाफ महंत राम गिरि ने कोर्ट में मुकदमा किया दर्ज
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: महंत राम गिरि के द्वारा दिनांक 09 अप्रैल को की गई अखाड़े की कार्यवाही ओर गलत प्रक्रिया अपनाते हुए किए गए ट्रांसफर के खिलाफ सिविल कोर्ट मुरादाबाद में मुकदमा दर्ज कराते हुए पूरी कार्यवाही को नियम विरुद्ध बताया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: महंत राम गिरि के द्वारा दिनांक 09 अप्रैल को की गई अखाड़े की कार्यवाही ओर गलत प्रक्रिया अपनाते हुए किए गए ट्रांसफर के खिलाफ सिविल कोर्ट मुरादाबाद में मुकदमा दर्ज कराते हुए पूरी कार्यवाही को नियम विरुद्ध बताया है। महंत राम गिरि की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में यह कहा गया है कि वह गुरु की उत्तराधिकार परंपरा के अनुसार मंदिर पर महंत तैनात हैं। दर्ज कराए गए मुकदमे में श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के पदाधिकारियों अध्यक्ष सभापति, महंत हरि गिरी सहित महंत महाकाल गिरी ओर हितेश्वर गिरी के भी नाम है शामिल किए गए हैं। महंत राम गिरि के वकील सीनियर एडवोकेट राकेश जौहरी के अनुसार जूना अखाड़े का आदेश पूर्ण रूप से गलत ओर आधारहीन है। उसकी कोई बाध्यता वादी राम गिरि महाराज पर नहीं है। कोर्ट के द्वारा मुकदमे में 07 मई की तारीख निर्धारित की गई है। जिस पर अगली सुनवाई होगी। महंत राम गिरि महाराज शिष्य ब्रह्मलीन श्री महंत दत्त गिरि जी महाराज।
बिहार: HPV वायरस को लेकर हुई समीक्षा बैठक, जागरूकता और टीकाकरण पर दिया जोर
बिहार: बालिका का दत्तक ग्रहण, दंपति को मिली अस्थायी सुपुर्दगी
मध्य प्रदेश: गांव में मृत गाय पड़ी रहने से आक्रोश, पंचायत पर लापरवाही के आरोप
बिहार: अंसार नगर अंडरपास पर फिर हुआ हादसा, सुरक्षा व्यवस्था की मांग हुई तेज
बिहार: 2 मई से जनगणना शुरू, सही जानकारी देने की अपील, जनजागरूकता अभियान हुआ तेज
मध्य प्रदेश: नगर परिषद बैठक बिना चर्चा खत्म, पत्रकारों ने उठाए कई सवाल
