Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: ग्राम रथ अभियान का हुआ शुभारंभ, 15 दिन तक गांव-गांव पहुंचेगा प्रचार रथ

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 28/04/2026 10:55:42 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 28/04/2026 10:55:42 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: नागौर राज्य सरकार द्वारा आमजन तक विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्राम रथ अभियान संचालित किया जा रहा है।

विस्तार

राजस्थान: नागौर राज्य सरकार द्वारा आमजन तक विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्राम रथ अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत राज्य की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विशेष रथ के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को नागौर विधानसभा क्षेत्र में ग्राम रथ अभियान का शुभारंभ  किया गया। रथ 15 दिन तक निरंतर संचालित रहेगा जिस दौरान वह नागौर विधानसभा के विभिन्न ग्रामों और शहरी क्षेत्रों में पहुंचकर आमजन को राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं की जानकारी देगा तथा पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य करेगा। इन रथों के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं, जिनमें प्रमुखतः कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, सहकारिता विभाग एवं राजस्व विभाग शामिल हैं, का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

नागौर के रथ को पूर्व विधायक मोहनराम चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपस्थित आमजन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का आमजन तक पहुंचना अत्यंत आवश्यक है, जिससे लोगों को अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और इस प्रकार के अभियान इन लक्ष्यों की पूर्ति में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के प्रयास राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के संकल्प को साकार करते हैं। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरविंद जाखड़, नागौर उपखंड अधिकारी गोविंद सिंह भीनचर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे।