Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: सड़कों पर ई-रिक्शाओं का हुआ कब्जा, जाम, हादसे और अव्यवस्था से जनता हुई बेहाल

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 28/04/2026 04:37:51 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 28/04/2026 04:37:51 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: पोरसा शहर में ई-रिक्शा चालकों की बढ़ती मनमानी अब आमजन के लिए गंभीर समस्या बनती जा रही है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: पोरसा शहर में ई-रिक्शा चालकों की बढ़ती मनमानी अब आमजन के लिए गंभीर समस्या बनती जा रही है। मुख्य मार्गों, व्यस्त चौराहों और डिवाइडर के आसपास ई-रिक्शाओं का अव्यवस्थित जमावड़ा लगने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। स्थिति यह है कि दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है और सड़क दुर्घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार कई ई-रिक्शा चालक बीच सड़क पर ही वाहन खड़ा कर सवारियां भरते हैं, जिससे अन्य वाहनों की आवाजाही बाधित होती है। इतना ही नहीं, दुकानों के सामने जबरन ई-रिक्शा खड़े कर देने से व्यापारियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विरोध करने पर कई बार विवाद और झगड़े की स्थिति बन जाती है, जिससे क्षेत्र का माहौल तनावपूर्ण हो जाता है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि शहर में ई-रिक्शा संचालन के लिए न तो कोई निर्धारित रूट तय किया गया है और न ही अधिकृत स्टैंड बनाए गए हैं। इसी कारण ई-रिक्शा चालक मनमर्जी से कहीं भी वाहन खड़ा कर रहे हैं, जिससे पूरे शहर में अव्यवस्था फैल रही है।

वहीं, लगातार सामने आ रहे हादसों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। आए दिन ई-रिक्शा से जुड़े दुर्घटनाओं में लोग घायल हो रहे हैं, जबकि कुछ मामलों में जान भी जा चुकी है। इसके अलावा, नाबालिगों द्वारा ई-रिक्शा चलाने की शिकायतें भी मिल रही हैं, जो कानून व्यवस्था और सुरक्षा दोनों के लिए गंभीर सवाल खड़े करती हैं। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि संबंधित विभाग जैसे क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) और नगर प्रशासन इस समस्या पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

शहरवासियों की मांग

नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि ई-रिक्शाओं के लिए निर्धारित रूट और स्टैंड तय किए जाएं, अवैध संचालन पर सख्ती से रोक लगाई जाए और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए। उनका कहना है कि इससे न केवल जाम की समस्या से राहत मिलेगी, बल्कि सड़क हादसों पर भी प्रभावी नियंत्रण किया जा सकेगा। व्यापार संघ के अध्यक्ष महावीर जैन, राजपाल सिंह तोमर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पोरसा, हीरा सिंह तोमर समाजसेवी, सुनील सखवार जगदीशगढ़ सहित कई लोगों ने संयुक्त रूप से मांग की है कि 25% ई रिक्शा नाबालिक बच्चे चला रहे हैं इस पर रोक लगाई जानी चाहिए तथा जितनी ई रिक्शा टमटम रोड पर दौड़ रही है उन्हें चलाने वालों के पास ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए तथा सभी ई रिक्शा टमटम गाड़ियों की बीमा  होना अनिवार किया जाना चाहिए, पुलिस को इसके ऊपर शक्ति करनी चाहिए, अवैधानिक रूप की दौड़ रही ए रिक्शाओं पर अंकुश होना बेहद आवश्यक है जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा। नगर निरीक्षक दिनेश सिंह कुशवाहा का कहना है कि शीघ्र ही कार्रवाई शुरू करेंगे, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के ई रिक्शा चलाते हुए मिलने वाले व्यक्ति पर जुर्माना करेंगे और उस पर केस भी बनाएंगे तथा नाबालिक चलाता  हुआ मिला तो गाड़ी जप्त की जाएगी और जिसने गाड़ी खरीदी है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।