-
☰
No image found.
उत्तराखंड: महायोगी पायलट बाबा आश्रम में 12-14 जून को विहिप सेवा विभाग की हुई अखिल भारतीय बैठक
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तराखंड: विश्व हिंदू परिषद के सेवा विभाग की अखिल भारतीय बैठक आगामी 12, 13 एवं 14 जून 2026 को महायोगी पायलट बाबा आश्रम में आयोजित की जाएगी।
विस्तार
उत्तराखंड: विश्व हिंदू परिषद के सेवा विभाग की अखिल भारतीय बैठक आगामी 12, 13 एवं 14 जून 2026 को महायोगी पायलट बाबा आश्रम में आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक को लेकर संगठन स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं तथा कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न स्तरों पर समन्वय बैठकों का दौर जारी है। बैठक के सफल आयोजन हेतु हाल ही में एक विशेष समन्वय बैठक आयोजित की गई, जिसमें व्यवस्थाओं, आवास, भोजन, पंजीयन, सुरक्षा एवं कार्यक्रम संचालन से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह बैठक अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख आनंद हरबोला जी एवं क्षेत्र संगठन मंत्री मुकेश विनायक खांडेकर जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। बैठक का उद्देश्य आगामी अखिल भारतीय स्तर के कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाना रहा। बैठक में सेवा कार्यों के विस्तार, समाज के विभिन्न वर्गों तक संगठन की सेवा गतिविधियों को पहुंचाने तथा आपदा सेवा, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा एवं सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि सेवा विभाग समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है और यह अखिल भारतीय बैठक भविष्य की सेवा योजनाओं की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बैठक में प्रांत संगठन मंत्री अजय जी, संयुक्त क्षेत्र सेवा प्रमुख राधेश्याम द्विवेदी जी, क्षेत्र सेवा प्रमुख मुकेश शुक्ला जी तथा प्रांत उपाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा जी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियों का विभाजन करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। पदाधिकारियों ने बताया कि तीन दिवसीय इस अखिल भारतीय बैठक में देशभर से सेवा विभाग से जुड़े प्रमुख कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि भाग लेंगे। बैठक के दौरान सेवा कार्यों की समीक्षा, आगामी योजनाओं का निर्धारण, संगठनात्मक प्रशिक्षण सत्र तथा समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर मंथन किया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा आश्रम परिसर में आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह बैठक संगठन के सेवा कार्यों को नई गति प्रदान करेगी और समाज सेवा के क्षेत्र में व्यापक सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
उत्तर प्रदेश: सड़क सुरक्षा पर DM सख्त, हाईवे सुधार कार्यों को 15 दिन की समयसीमा
उत्तर प्रदेश: NEET पेपर व MBBS एडमिशन के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, मास्टरमाइंड गिरफ्तार
बिहार: टी.एस. कॉलेज हिसुआ में स्नातक सेमेस्टर-2 परीक्षा शांतिपूर्ण हुई संपन्न
मध्य प्रदेश: 18 करोड़ की नई शासकीय अस्पताल बिल्डिंग का 15 मई को होगा लोकार्पण
बिहार: पुलिस का जागरूकता अभियान हुआ शुरू , उग्रवाद छोड़ मुख्यधारा से जुड़ने की करी अपील
