-
☰
No image found.
वेस्ट बंगाल: भाजपा की प्रचंड जीत पर जश्न, राष्ट्रवाद की हुई ऐतिहासिक विजय
- Photo by : social media
संक्षेप
वेस्ट बंगाल: भाजपा जनकल्याण मंच की ओर से पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड ऐतिहासिक विजय पर समस्त भाजपा नेतृत्व, कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं पश्चिम बंगाल की राष्ट्रवादी जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
विस्तार
वेस्ट बंगाल: भाजपा जनकल्याण मंच की ओर से पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड ऐतिहासिक विजय पर समस्त भाजपा नेतृत्व, कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं पश्चिम बंगाल की राष्ट्रवादी जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। भाजपा जनकल्याण मंच दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पंडित संतोष मिश्रा ने अपने जारी बयान में कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने वर्षों से चल रही तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार, राजनीतिक हिंसा एवं परिवारवाद की राजनीति को पूरी तरह नकारते हुए राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन के पक्ष में अपना ऐतिहासिक जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि यह विजय केवल भाजपा की चुनावी जीत नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी विचारधारा, सनातन संस्कृति और लोकतंत्र की सबसे बड़ी जीत है। बंगाल की जनता ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर यह स्पष्ट संदेश दे दिया है कि अब देश में विकास, सुरक्षा और राष्ट्रहित की राजनीति ही सर्वोपरि होगी। पंडित संतोष मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री माननीय श्री अमित शाह जी की रणनीति एवं भाजपा के लाखों समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक संघर्ष और बलिदान का यह परिणाम है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में वर्षों तक कठिन परिस्थितियों और राजनीतिक हिंसा का सामना करते हुए भी राष्ट्रवाद की मशाल को बुझने नहीं दिया। उन्होंने माननीय सुवेंदु अधिकारी जी को मुख्यमंत्री बनने पर विशेष बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पश्चिम बंगाल अब भय, भ्रष्टाचार और अराजकता से मुक्त होकर विकास, रोजगार, महिला सुरक्षा, उद्योग और सांस्कृतिक गौरव के नए युग में प्रवेश करेगा। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की यह प्रचंड विजय आने वाले समय में पूरे देश में राष्ट्रवादी राजनीति को और अधिक मजबूत करेगी तथा पश्चिम बंगाल विकास और सुशासन का नया मॉडल बनकर उभरेगा। यह जीत राष्ट्रवाद की जीत है! यह जीत बंगाल की अस्मिता की जीत है! यह जीत भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति पर जनता के करारे प्रहार की जीत है!
जय श्री राम, वंदे मातरम् , भारत माता की।
राजस्थान: सेवा कार्यों के साथ मनाया बजरंग दल जिला सहसंयोजक का जन्मदिन, कई स्थानों पर हुए आयोजन
मध्य प्रदेश: बंटी शर्मा ‘पुजारी’ बने जिला कांग्रेस सचिव, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
मध्य प्रदेश: भिंड में संजीव कांकर का भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन
उत्तर प्रदेश: इट भट्ठा संचालक पर मजदूर के गंभीर आरोप, बकाया वेतन न देने का मामला पहुंचा कोर्ट
उत्तर प्रदेश: बरेली में ट्रैफिक चालान के बाद बवाल, वर्दी उतरवाने की धमकी देने पर तीन के खिलाफ FIR
उत्तर प्रदेश: बरेली में नकली ब्रांडेड तेल का बड़ा खुलासा, 2052 लीटर संदिग्ध तेल सीज
