-
☰
No image found.
वेस्ट बंगाल: सामशेरगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 135 चोरी के मोबाइल बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
वेस्ट बंगाल: सामशेरगंज थाना प्रभारी कुणाल कांति दास की सक्रिय कोशिशों के बाद, सामशेरगंज में १३५ चोरी की मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विस्तार
वेस्ट बंगाल: सामशेरगंज थाना प्रभारी कुणाल कांति दास की सक्रिय कोशिशों के बाद, सामशेरगंज में १३५ चोरी की मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ये चोरी के मोबाइल फोन मालदा की ओर से मुर्शिदाबाद जिले के सामशेरगंज में लाए जा राहा था, ताकि इन्हें बांग्लादेश में तस्करी करके भेजा जा सके। एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने बासुदेबपुर इलाके में छापेमारी कर इन मोबाइल फोन को जब्त कर लिया। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में मालदा जिले के कालियाचक का रहने वाला मो. हसनुज्जमान, और सुती थाना क्षेत्र के तौफीजुल इस्लाम व पिंटू शेख शामिल हैं। गुरुवार सुबह उन्हें जंगीपुर अदालत में पेश किया गया। इस बीच, सामशेरगंज पुलिस ने इस बात का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि इस घटना में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।
उत्तर प्रदेश: स्कूल में छात्रों की जेब से मिले आपत्तिजनक सामान, पुलिस ने परिजनों को बुलाकर दी हिदायत
