-
☰
No image found.
पश्चिम बंगाल: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए 7 सट्टेबाज
- Photo by : social media
संक्षेप
पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद जिले के सामशेरगंज थाने को मिली बड़ी सफलता।
विस्तार
पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद जिले के सामशेरगंज थाने को मिली बड़ी सफलता। बृहस्पतिवार देर रात को मुखबिर से मिले गुप्त सूचना पाकर सामशेरगंज थाने के प्रभारी सुब्रत घोष के नेतृत्व में सामशेरगंज थाना अंतर्गत धुलियान केलाबागान घाट इलाके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से ५१००० के नकली नोट बरामद किए गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार एक बैग में बहुत सारे नकली नोट लेकर सामशेरगंज आया था वह व्यक्ति। पकड़े गए व्यक्ति के नाम मंटू शेख है, उसका घर लालगोला थाना के अंतर्गत लालडोगरी इलाके में है। इसके तुरंत बाद पकड़े गए व्यक्ति को सामशेरगंज थाने में लाया गया। किस कारण बस इतने सारे जाली नोट लेकर वह आया था और इस नकली नोट के कारोबार के साथ और कौन-कौन शामिल है इसकी जाँच कर रही है सामशेरगंज थाने की पुलिस। उसी दिन एक अन्य घटना में गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाया गया। सामशेरगंज थाने के अंतर्गत चांदनीदोहा आम के बगीचे के पास से ७ सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से बरामद किया गया ४५०० रुपए। शुक्रवार सुबह सभी आठ आरोपियों को जंगीपुर महकुमा अदालत में भेजा गया।
उत्तर प्रदेश: भाकियू नेता शोएब रज़ा बने बरेली के युवाओं की पहली पसंद, संगठन में बढ़ी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश: मान्धाता में महाराणा प्रताप जयंती पर निकली विशाल शोभायात्रा, हजारों लोग शामिल
राजस्थान: सेवा कार्यों के साथ मनाया बजरंग दल जिला सहसंयोजक का जन्मदिन, कई स्थानों पर हुए आयोजन
मध्य प्रदेश: बंटी शर्मा ‘पुजारी’ बने जिला कांग्रेस सचिव, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
