Contact for Advertisement 9650503773


Air Hostess Murder Case: कार की लाइव GPS लोकेशन से शूटरों ने किया पीछा, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, दो आरोपियों की तलाश जारी

- Photo by : social media

महाराष्ट्र  Published by: Shikha Pandey , महाराष्ट्र  Edited By: Shikha Pandey, Date: 20/11/2026 11:27:17 am Share:
  • महाराष्ट्र
  • Published by.: Shikha Pandey ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 20/11/2026 11:27:17 am
Share:

संक्षेप

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में एयर होस्टेस वर्षा तुरकर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए कथित तौर पर प्रेम संबंधों के विवाद में रची गई साजिश का पर्दाफाश किया है।

विस्तार

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में एयर होस्टेस वर्षा तुरकर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए कथित तौर पर प्रेम संबंधों के विवाद में रची गई साजिश का पर्दाफाश किया है। पुलिस जांच के मुताबिक, मृतका के मित्र की पत्नी ने पति के साथ उसके प्रेम संबंधों से नाराज होकर हत्या की योजना बनाई और इसके लिए 13 लाख रुपये की सुपारी दी। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।

13 लाख की सुपारी देकर एयर होस्टेस की हत्या कराने का आरोप

पुलिस के अनुसार, पुणे के धानोरी निवासी 35 वर्षीय एयर होस्टेस वर्षा तुरकर दिवाली की छुट्टियां बिताने अपने गांव किन्ही आई थीं। 14 नवंबर को वह अपने मित्र नितेश अग्रवाल के साथ तिरोड़ा से लौट रही थीं। इसी दौरान दवनीवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बोंडरानी स्थित शिव मंदिर के पास जंगल में बाइक सवार हमलावरों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। गोंदिया के पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे ने 18 नवंबर को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जांच में नितेश अग्रवाल की पत्नी मोना अग्रवाल की भूमिका सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, मोना अपने पति और वर्षा के बीच संबंधों को लेकर नाराज थी। आरोप है कि उसने अपने पड़ोसी कुणाल कुंभलकर के माध्यम से शाहरुख पठाण से संपर्क किया और हत्या के लिए 13 लाख रुपये की सुपारी तय की।

GPS लोकेशन के जरिए किया पीछा

जांच में यह भी सामने आया कि नितेश जिस कार से घूम रहा था, वह उसकी पत्नी मोना के नाम पर पंजीकृत थी। आरोप है कि मोना ने कार की लोकेशन ट्रैक करने वाले टोयोटा आई-कनेक्ट ऐप की आईडी और पासवर्ड कथित हत्यारों को उपलब्ध कराए। इसी के जरिए हमलावरों को कार की लाइव लोकेशन मिलती रही और वे उसका पीछा करते हुए वारदात स्थल तक पहुंच गए।

200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली

पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे के निर्देश पर स्थानीय अपराध शाखा की छह विशेष टीमों ने जांच शुरू की। पुलिस ने तिरोड़ा, खैरलांजी, वारासिवनी, बालाघाट और गोंदिया क्षेत्र के करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसी दौरान कार का पीछा करती एक संदिग्ध बाइक दिखाई दी, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पुलिस ने इस मामले में मोना अग्रवाल, कुणाल कुंभलकर, शाहरुख पठाण और इमरान शेख को गिरफ्तार किया है। वहीं, नलेन उर्फ नायलान शेख और क्रिश राऊत फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

नितेश और मृतका के पति से भी पूछताछ

पुलिस के अनुसार, सुपारी के 13 लाख रुपये मोना तक पहुंचाने वाले व्यक्ति की भी पहचान की गई है। मामले की जांच के दौरान नितेश अग्रवाल और मृतका के पति सैयद से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ आरोपियों की संख्या में इजाफा हो सकता है। इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Related News

उत्तर प्रदेश: नगीना पुलिस ने मोबाइल छिनैती की घटना का किया खुलासा, दो अभियुक्त हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़: बनपचरी गांव में बिजली के सर्विस तार से निकली चिंगारी बनी आग की वजह, ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद पाया काबू

छत्तीसगढ़: फोन की स्क्रीन अचानक ब्लिंक होने के बाद दो बार में निकली रकम, पीड़ित ने साइबर ठगी की जांच कर पैसे वापस दिलाने की लगाई गुहार

मध्यप्रदेश: मेघनगर में आयोजित 15वें नारी सम्मेलन में सर्वसम्मति से हुआ मनोनयन, जैन समाज के लोगों ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश: फोटो और लिंग संबंधी त्रुटियों की होगी जांच, फॉर्म-8 के माध्यम से कराया जाएगा संशोधन

उत्तर प्रदेश: सर्वसम्मति से पारित हुआ प्रस्ताव, आगामी बार चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने की जिम्मेदारी


Featured News