-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: हरिद्वार में बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित कर बहुजन समाज को देंगे मायावती का संदेश, उत्तर प्रदेश से बाहर संगठन मजबूत करने पर रहेगा जोर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: हरिद्वार बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती द्वारा 6 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित महारैली के बीच पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। जानकारी के अनुसार, आकाश आनंद इस दिन हरिद्वार जिले के लक्सर में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: हरिद्वार बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती द्वारा 6 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित महारैली के बीच पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। जानकारी के अनुसार, आकाश आनंद इस दिन हरिद्वार जिले के लक्सर में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह उत्तराखंड के लोगों तक मायावती का संदेश पहुंचाएंगे और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन संघर्ष और विचारों को याद करेंगे। आकाश आनंद के लखनऊ महारैली में शामिल नहीं होने की जानकारी के बाद पार्टी से जुड़े युवा कार्यकर्ताओं के एक वर्ग में चर्चा है। कार्यकर्ताओं की इच्छा थी कि आकाश आनंद भी लखनऊ में मायावती के साथ मंच साझा करें और अपने संबोधन के जरिए युवाओं में जोश भरते हुए आगामी चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति और विचारधारा को सामने रखें। हालांकि, पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि बसपा का उद्देश्य केवल चुनावी राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करना और बहुजन समाज के महापुरुषों के विचारों को देशभर में पहुंचाना भी है। उनका कहना है कि मान्यवर कांशीराम और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाना पार्टी के मिशन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कार्यकर्ताओं के अनुसार, उत्तर प्रदेश से बाहर जनसभाएं करने का उद्देश्य बहुजन आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार देना और समाज के लोगों को उनके अधिकारों एवं सामाजिक विचारधारा के प्रति जागरूक करना है। इसी रणनीति के तहत मायावती ने आकाश आनंद को उत्तर प्रदेश के बाहर संगठन और बहुजन आंदोलन को गति देने की जिम्मेदारी दी है। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में संगठन मजबूत होने से बहुजन आंदोलन को नई दिशा मिलेगी और इसका लाभ भविष्य में पार्टी की राजनीतिक मजबूती के रूप में भी सामने आ सकता है।
