Contact for Advertisement 9650503773


छत्तीसगढ़: फोन की स्क्रीन अचानक ब्लिंक होने के बाद दो बार में निकली रकम, पीड़ित ने साइबर ठगी की जांच कर पैसे वापस दिलाने की लगाई गुहार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Dakater Kumar Sen , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 20/11/2026 04:24:46 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Dakater Kumar Sen ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 20/11/2026 04:24:46 pm
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: महासमुंद जिले में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पटेवा थाना क्षेत्र के झलप स्थित एक होटल में काम करने वाले युवक के बैंक खाते से कथित तौर पर 72,822.99 रुपये निकाल लिए गए।

विस्तार

छत्तीसगढ़: महासमुंद जिले में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पटेवा थाना क्षेत्र के झलप स्थित एक होटल में काम करने वाले युवक के बैंक खाते से कथित तौर पर 72,822.99 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने पटेवा थाने में लिखित शिकायत देकर मामले की जांच और रकम वापस दिलाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, बिहार के जमुई जिले के ग्राम खिरभोइना निवासी रोहित कुमार यादव झलप के पांडे होटल में डायनामा इलेक्ट्रीशियन के रूप में कार्यरत हैं। शिकायत के मुताबिक, 19 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे वह अपने पिता से मोबाइल पर बात कर रहे थे। कॉल समाप्त होने के कुछ देर बाद उनके Vivo Y400 मोबाइल की स्क्रीन की रोशनी अपने आप कम-ज्यादा होने लगी। उन्होंने इसे मोबाइल अपडेट होने की प्रक्रिया समझकर फोन चार्जिंग पर लगा दिया और नाश्ता करने चले गए।

कुछ देर बाद वापस लौटकर इंटरनेट चालू करने पर उन्हें बैंक खाते से पैसे कटने के संदेश मिले। शिकायत के अनुसार, सुबह 10:33 बजे 50 हजार रुपये और 10:39 बजे 22,822.99 रुपये दो अलग-अलग लेनदेन के जरिए दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दिए गए। वहीं, सुबह 10:35 बजे 22,823 रुपये का एक अन्य लेनदेन असफल रहा। रोहित कुमार का कहना है कि उन्होंने न तो किसी को पैसे ट्रांसफर किए और न ही किसी के साथ ओटीपी या लिंक साझा किया। मोबाइल की स्क्रीन में अचानक बदलाव के बाद खाते से रकम निकलने की जानकारी मिली। पीड़ित ने ट्रांजेक्शन की रसीद और पहचान पत्र की छायाप्रति के साथ पटेवा थाने में आवेदन सौंपा है। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर साइबर ठगी में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने और अपनी मेहनत की कमाई वापस दिलाने की मांग की है।

 


Featured News