Contact for Advertisement 9650503773


मध्यप्रदेश: सौंसर में मंदिर में पूजा-अर्चना, बुजुर्गों को कंबल-साड़ी और विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Rakesh Mathankar , मध्य प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 20/11/2026 11:31:23 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Rakesh Mathankar ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 20/11/2026 11:31:23 am
Share:

संक्षेप

मध्यप्रदेश: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ का जन्मदिन युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सोपान कोहले के नेतृत्व में सेवा और जनकल्याण के कार्यक्रमों के साथ मनाया गया।

विस्तार

मध्यप्रदेश: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ का जन्मदिन युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सोपान कोहले के नेतृत्व में सेवा और जनकल्याण के कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर सामाजिक एवं सेवा गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम की शुरुआत जाम सांवली स्थित हनुमान मंदिर में आरती और पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस दौरान कमलनाथ के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की गई। इसके बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता भागवत महाजन की उपस्थिति में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।

जन्मदिन के अवसर पर बजरंग गौशाला में गौपूजन कर गौसेवा की गई। वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को साड़ी और कंबल वितरित किए गए। ग्राम रिधोरा के शासकीय विद्यालय में विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री और चॉकलेट बांटी गई। वहीं, सौंसर सिविल अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सोपान कोहले ने कहा कि कमलनाथ का जीवन जनसेवा और प्रदेश के विकास के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। इसी भावना के साथ उनका जन्मदिन सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया गया।

Related News

उत्तर प्रदेश: नगीना पुलिस ने मोबाइल छिनैती की घटना का किया खुलासा, दो अभियुक्त हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़: बनपचरी गांव में बिजली के सर्विस तार से निकली चिंगारी बनी आग की वजह, ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद पाया काबू

छत्तीसगढ़: फोन की स्क्रीन अचानक ब्लिंक होने के बाद दो बार में निकली रकम, पीड़ित ने साइबर ठगी की जांच कर पैसे वापस दिलाने की लगाई गुहार

मध्यप्रदेश: मेघनगर में आयोजित 15वें नारी सम्मेलन में सर्वसम्मति से हुआ मनोनयन, जैन समाज के लोगों ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश: फोटो और लिंग संबंधी त्रुटियों की होगी जांच, फॉर्म-8 के माध्यम से कराया जाएगा संशोधन

उत्तर प्रदेश: सर्वसम्मति से पारित हुआ प्रस्ताव, आगामी बार चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने की जिम्मेदारी


Featured News