Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: तारकनाथ भगवान महादेव की प्राणप्रतिष्ठा महायज्ञ में शिवपुराण कथा का भावपूर्ण प्रसंग

- Photo by : SOCIAL MEDIA

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , Date: 10/02/2026 04:03:54 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Sanjay Kumar Verma ,
  • Date:
  • 10/02/2026 04:03:54 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: सदर प्रखंड के ओरैना पंचायत अंतर्गत गोड़धोबा गांव में आयोजित तारकनाथ भगवान महादेव की प्राणप्रतिष्ठा महायज्ञ के अवसर पर मंगलवार को शिवपुराण कथा का अत्यंत रोचक एवं भावपूर्ण प्रसंग प्रस्तुत किया गया।

विस्तार

बिहार: सदर प्रखंड के ओरैना पंचायत अंतर्गत गोड़धोबा गांव में आयोजित तारकनाथ भगवान महादेव की प्राणप्रतिष्ठा महायज्ञ के अवसर पर मंगलवार को शिवपुराण कथा का अत्यंत रोचक एवं भावपूर्ण प्रसंग प्रस्तुत किया गया। विगत 6 फरवरी से चल रहे इस महायज्ञ में हजारों की संख्या में नर-नारी श्रद्धालु संगीतमय कथावाचन का श्रवण कर रहे हैं और सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। बैजनाथधाम देवघर से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक श्री नंदलाल पांडेय जी महाराज ने शिवपुराण कथा के विभिन्न प्रसंगों का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। उन्होंने शिवपुराण माहात्म्य, द्वादश ज्योतिर्लिंग महात्म्य, शक्ति वियोग, शिव विवाह एवं गणेश अवतरण जैसे महत्वपूर्ण प्रसंगों का जीवंत प्रस्तुतीकरण किया। मंगलवार को राम-जानकी विवाह की संगीतमय कथा सुनाई गई, जिसमें शिव धनुष खंडन के पश्चात परशुराम के क्रोध का दृश्य श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

कथावाचक ने बताया कि सतयुग में तपस्या, त्रेता में यज्ञ, द्वापर में पूजा तथा कलयुग में भगवान के नाम का स्मरण ही मोक्ष का प्रमुख साधन है, इसलिए भक्ति का मार्ग सभी के लिए आवश्यक है। मंदिर समिति के अध्यक्ष देवनन्दन यादव एवं कोषाध्यक्ष अभय यादव ने कहा कि मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा से गांव की प्रतिष्ठा बढ़ी है। इससे नई पीढ़ी में आस्था, भक्ति और सांस्कृतिक चेतना का विकास हो रहा है तथा बुजुर्गों के प्रति सम्मान की भावना सुदृढ़ हो रही है। संगीतमय कथावाचन में कलाकार जटल जी, अशोक जी, सच्चिदानंद पाण्डेय, हलधर जी, जतन जी एवं नवीन जी के साज-संगीत ने श्रोताओं को अंत तक बांधे रखा, जिसके लिए मंदिर समिति ने सभी कलाकारों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related News

उत्तर प्रदेश: अर्धशताब्दी की साधना का स्वर्णिम अध्याय रामचन्द्र मिशन आश्रम, शाहजहांपुर में बसंत उत्सव का भव्य आयोजन

बिहार: उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर पन्द्रह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

बिहार: नवादा में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत 06 मामलों का ऑन-स्पॉट निष्पादन

छत्तीसगढ़: मड़ई मेले में विकास की सौगात जेवरा–बसनी में सीसी रोड व सामुदायिक भवन की घोषणा

राजस्थान: सुभाष सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह, अतिथियों ने दिया प्रेरक मार्गदर्शन

गुजरात: चासवाद मेन चौकड़ी पर सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल


Featured News