Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा जोन में खुले में शराब पीने वालों पर पलिस का विशेष अभियान, 383 लोगों पर कार्रवाई

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Narender (UP) , Date: 10/02/2026 12:02:33 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Narender (UP) ,
  • Date:
  • 10/02/2026 12:02:33 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद गौतमबुद्धनगर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर ग्रेटर नोएडा जोन पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीने वालों केखिलाफ व्यापक स्तर पर विशेष अभियान चलाया गया। जोन के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ सघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया, जिससे असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया। अभियान के तहत बीटा-2, नॉलेज पार्क, दादरी, जारचा, दनकौर, 

इकोटेक-1, कासना, जेवर तथा रबूपुरा थाना पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में बाजारों, प्रमुख चौराहों, पार्कों, खाली प्लॉटों, बस स्टॉप, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील स्थानों पर व्यापक चेकिंग की। पुलिस टीमों ने देर शाम तक अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान कुल 383 व्यक्तियों को खुले में शराब पीते हुए पकड़ा गया। पकड़े गए सभी व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 292 के अंतर्गत निरोधात्मक कार्रवाई की गई। 

Related News

उत्तर प्रदेश: अर्धशताब्दी की साधना का स्वर्णिम अध्याय रामचन्द्र मिशन आश्रम, शाहजहांपुर में बसंत उत्सव का भव्य आयोजन

बिहार: उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर पन्द्रह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

बिहार: नवादा में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत 06 मामलों का ऑन-स्पॉट निष्पादन

छत्तीसगढ़: मड़ई मेले में विकास की सौगात जेवरा–बसनी में सीसी रोड व सामुदायिक भवन की घोषणा

राजस्थान: सुभाष सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह, अतिथियों ने दिया प्रेरक मार्गदर्शन

गुजरात: चासवाद मेन चौकड़ी पर सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल


Featured News