Contact for Advertisement 9650503773


झारखण्ड: NSUI ने कतरास कॉलेज प्रशासन को सौंपा 10 सूत्री मांग पत्र, एक माह का अल्टीमेटम

- Photo by : SOCIAL MEDIA

झारखण्ड  Published by: Ankit Kumar Singh , Date: 10/02/2026 02:21:35 pm Share:
  • झारखण्ड
  • Published by: Ankit Kumar Singh ,
  • Date:
  • 10/02/2026 02:21:35 pm
Share:

संक्षेप

झारखण्ड: आज कतरास कॉलेज, कतरासगढ़ के प्राचार्य महोदय को NSUI कतरास कॉलेज अध्यक्ष शाहबाज़ खान के नेतृत्व में छात्र हितों से जुड़ी 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान कॉलेज में व्याप्त मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर

विस्तार

झारखण्ड: आज कतरास कॉलेज, कतरासगढ़ के प्राचार्य महोदय को NSUI कतरास कॉलेज अध्यक्ष शाहबाज़ खान के नेतृत्व में छात्र हितों से जुड़ी 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान कॉलेज में व्याप्त मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया। ज्ञापन में प्रमुख रूप से कॉलेज भवन की रंगाई-पुताई एवं नियमित साफ-सफाई, गर्ल्स कॉमन रूम व गर्ल्स टॉयलेट की मरम्मत एवं स्वच्छता, पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने, प्रत्येक काउंटर पर सूचना बोर्ड व स्टाफ विवरण प्रदर्शित करने, छात्रों के बैठने हेतु गार्डन विकसित करने, सभी छात्रों को पहचान पत्र उपलब्ध कराने, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, कॉलेज परिसर में डस्टबिन लगाने, लाइब्रेरी को नियमित रूप से खोलने तथा सभी विषयों में नियमित कक्षाओं के संचालन की मांग की गई।

इस अवसर पर NSUI कतरास कॉलेज अध्यक्ष शाहबाज़ खान ने कहा कि “छात्रों की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। यदि छात्र हित को देखते हुए एक माह के भीतर सभी 10 सूत्री मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो NSUI उग्र आंदोलन एवं कॉलेज में तालाबंदी करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी। NSUI ने प्राचार्य महोदय से सभी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने की अपील करते हुए स्पष्ट किया कि संगठन छात्र हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा। मौके पर उपस्थित- कतरास कॉलेज अध्यक्ष शाहबाज खान, उपाध्यक्ष सैफ अंसारी, सोनी रवानी,पूजा यादव, महासचिव आफरीन परवीन, आहान खान, आशीष महतो, सचिन तिवारी उपाध्यक्ष, शिवांगी चौबे, विशाल तिवारी, श्रुति तिवारी इत्यादि थे। 

Related News

उत्तर प्रदेश: अर्धशताब्दी की साधना का स्वर्णिम अध्याय रामचन्द्र मिशन आश्रम, शाहजहांपुर में बसंत उत्सव का भव्य आयोजन

बिहार: उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर पन्द्रह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

बिहार: नवादा में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत 06 मामलों का ऑन-स्पॉट निष्पादन

छत्तीसगढ़: मड़ई मेले में विकास की सौगात जेवरा–बसनी में सीसी रोड व सामुदायिक भवन की घोषणा

राजस्थान: सुभाष सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह, अतिथियों ने दिया प्रेरक मार्गदर्शन

गुजरात: चासवाद मेन चौकड़ी पर सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल


Featured News