Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: बिना तनाव परीक्षा देने से मिलती है सफलता  राज्यमंत्री लखन पटेल

- Photo by : SOCIAL MEDIA

मध्य प्रदेश  Published by: Jugal Kishor Pathak , Date: 10/02/2026 02:14:54 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Jugal Kishor Pathak ,
  • Date:
  • 10/02/2026 02:14:54 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटैल ने आज उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मंशानुसार  शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय दमोह के कृषि प्रक्षेत्र में  वि

विस्तार

मध्य प्रदेश: प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटैल ने आज उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मंशानुसार  शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय दमोह के कृषि प्रक्षेत्र में  विद्यार्थियों के साथ परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल हुये। उन्होंने परीक्षा पे चर्चा, युवाओं के लिए तनाव मुक्त माहौल तैयार करने की दिशा विद्यार्थियों को सुझाव दिये। यह कार्यक्रम  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बड़ी पहल 'एग्जाम वॉरियर्स' का हिस्सा है।

कार्यक्रम में राज्यमंत्री लखन पटेल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा विद्यार्थियों को बिना तनाव के परीक्षा देना चाहिये। विद्यार्थी बिना तनाव और भय के परीक्षा में अच्छे अंक ला सकते हैं, इसके टिप्स बताएं । ज्ञात हो राज्यमंत्री लखन पटेल उत्कृष्ट विद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं। उन्होंने कृषि क्षेत्र में स्थित श्री सिद्ध बाबा के यहां देव पूजन किया। इसके पश्चात उन्होंने उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थियों को कक्षा 12 वीं एवं 10 वीं के प्रवेश पत्रों का वितरण किया । इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी एसके नेमा, पूर्व डीपीसी राजेंद्र पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार विद्यालय के प्राचार्य आर पी पटेल द्वारा व्यक्त किया गया।

Related News

उत्तर प्रदेश: अर्धशताब्दी की साधना का स्वर्णिम अध्याय रामचन्द्र मिशन आश्रम, शाहजहांपुर में बसंत उत्सव का भव्य आयोजन

बिहार: उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर पन्द्रह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

बिहार: नवादा में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत 06 मामलों का ऑन-स्पॉट निष्पादन

छत्तीसगढ़: मड़ई मेले में विकास की सौगात जेवरा–बसनी में सीसी रोड व सामुदायिक भवन की घोषणा

राजस्थान: सुभाष सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह, अतिथियों ने दिया प्रेरक मार्गदर्शन

गुजरात: चासवाद मेन चौकड़ी पर सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल


Featured News