Contact for Advertisement 9650503773


बिहार:  उच्च माध्यमिक विद्यालय लालपुर में आयुष चिकित्सा शिविर आयोजित, छात्रों को स्वास्थ्य और आयुर्वेद की दी जानकारी

- Photo by : SOCIAL MEDIA

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , Date: 17/03/2026 05:52:38 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Sanjay Kumar Verma ,
  • Date:
  • 17/03/2026 05:52:38 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: भारत सरकार द्वारा प्रायोजित 'पब्लिक हेल्थ प्रोग्राम' के तहत मंगलवार को कौआकोल प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय लालपुर में एक दिवसीय आयुर्वेद जागरूकता अभियान एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

विस्तार

बिहार: भारत सरकार द्वारा प्रायोजित 'पब्लिक हेल्थ प्रोग्राम' के तहत मंगलवार को कौआकोल प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय लालपुर में एक दिवसीय आयुर्वेद जागरूकता अभियान एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्य आयुष समिति बिहार (पटना) और जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी (नवादा) के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। शिविर में आयुष विभाग के वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम शामिल हुई,जिसमें डॉ. उदयचन्द्र प्रसाद,डॉ. सोनी कुमारी,डॉ. माधुरी सीमा और डॉ. अफसाना परवीन ने उपस्थित रहकर छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। कार्यक्रम का संचालन नोडल पदाधिकारी डॉ. पंकज कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। चिकित्सकों ने उपस्थित शिक्षकों,विद्यार्थियों और स्थानीय ग्रामीणों को आयुर्वेद के महत्व के बारे में विस्तार से बताया।

 शिविर के दौरान चिकित्सकों ने एक गंभीर विषय पर प्रकाश डालते हुए 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को मोबाइल का उपयोग कम करने की कड़ी सलाह दी। उन्होंने बताया कि मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से बच्चों में विभिन्न प्रकार के मानसिक रोगों के उत्पन्न होने की संभावना बढ़ रही है, जिसके प्रति अभिभावकों को सजग रहने की जरूरत है। इस मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार समेत शिक्षक अमन कुमार,विकास कुमार,दिलीप कांत महतो,वरुण कुमार,भास्कर कुमार,सोनू कुमार,आलोक चंद्रा,शिवम शुक्ला,रवि कुमार सहित छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।


Featured News