Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: जामा मस्जिद में 27वीं रमज़ान को कुरआन मुकम्मल, तरावीह में देश की अमन-चैन के लिए मांगी दुआ

- Photo by : SOCIAL MEDIA

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , Date: 17/03/2026 05:48:46 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Sanjay Kumar Verma ,
  • Date:
  • 17/03/2026 05:48:46 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: सिरदला प्रखंड के रजौन्ध शरीफ स्थित जामा मस्जिद में 27वीं रमज़ान की रात तरावीह की नमाज़ के दौरान कुरआन पाक मुकम्मल किया गया। यह आयोजन सोमवार की रात श्रद्धा और आस्था के माहौल में सम्पन्न हुआ,

विस्तार

बिहार: सिरदला प्रखंड के रजौन्ध शरीफ स्थित जामा मस्जिद में 27वीं रमज़ान की रात तरावीह की नमाज़ के दौरान कुरआन पाक मुकम्मल किया गया। यह आयोजन सोमवार की रात श्रद्धा और आस्था के माहौल में सम्पन्न हुआ, जिसमें सैकड़ों की संख्या में रोजेदारों और नमाजियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर मस्जिद के इमाम हाफिज आमिर खान नवाजी ने नमाजियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह रमज़ान के पवित्र महीने में लोग रोजा रखते हैं, कुरआन की तिलावत करते हैं और नमाज़ की पाबंदी करते हैं, उसी तरह साल के अन्य दिनों में भी नमाज़ को कायम रखना चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हर मुसलमान पर नमाज़ फर्ज है और इसे नियमित रूप से अदा करना जरूरी है।


कुरआन मुकम्मल होने के अवसर पर हाफिज अकमल अहमद को मस्जिद कमिटी के सदर, सेक्रेटरी एवं तमाम सदस्यों की ओर से गुलपोशी कर सम्मानित किया गया। इसके बाद देश में अमन-चैन, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआ मांगी गई।
इस मौके पर सेक्रेटरी मोहम्मद नौशाद, सदर मोहम्मद रफीक उर्फ मिंटू, मोहम्मद इस्माइल, सैय्यद मोहम्मद नसीम उद्दीन, मोहम्मद नफीस हैदर, मोहम्मद यूनुस, पूर्व सदर मोहम्मद अफताब, मोहम्मद मुस्ताक अहमद, मोहम्मद मुस्ताक पप्पू, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद जमाल, मोहम्मद साबिर हुसैन फरीदी, AIMIM युवा नेता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। 


Featured News