Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: बलरामपुर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में पदयात्रा में लिया हिस्सा

- Photo by : SOCIAL MEDIA

बिहार  Published by: Ramanand Singh , बिहार  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 04/11/2026 10:13:53 am Share:
  • बिहार
  • Published by.: Ramanand Singh ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 04/11/2026 10:13:53 am
Share:

संक्षेप

बिहार: लखनऊ राजधानी में लोकभवन से परिवर्तन चौक तक आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ विशाल पदयात्रा में जनपद बलरामपुर से भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ, निष्ठावान एवं ऊर्जावान कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग कर

विस्तार

बिहार: लखनऊ राजधानी में लोकभवन से परिवर्तन चौक तक आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ विशाल पदयात्रा में जनपद बलरामपुर से भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ, निष्ठावान एवं ऊर्जावान कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग कर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प दोहराया। इस विशाल पदयात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं माननीय केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी, उत्तर प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी, भाजपा उत्तर प्रदेश के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

प्रदेशभर से पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं का जोश, उत्साह, अनुशासन और संगठन के प्रति अटूट समर्पण इस पदयात्रा की सबसे बड़ी शक्ति रहा। यह पदयात्रा संगठन की मजबूती, सामूहिक एकजुटता और विचारधारा के प्रति निष्ठा का सशक्त परिचायक रही। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह पदयात्रा केवल एक जनआंदोलन नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, जनहित की आवाज को बुलंद करने और जनभावनाओं के सम्मान के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने संदेश दिया कि लोकतंत्र में बदलाव का रास्ता वोट और संविधान से तय होता है, हिंसा और अराजकता से नहीं। उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा इस बात का प्रमाण है कि जनांदोलन भी शांतिपूर्ण तरीके से किया जा सकता है, जिससे आम नागरिकों को कोई असुविधा न हो।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि "देश को बांटने की राजनीति और सड़कों पर अराजकता फैलाने की कोशिशें लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास हैं, जो सपा और कांग्रेस कर रही हैं।"
बलरामपुर से भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रवि कुमार मिश्र जी, श्री कैलाश नाथ शुक्ला जी, श्री राम प्रताप वर्मा जी, श्री पलटू राम जी, सुश्री आरती तिवारी जी, श्री श्याम मनोहर तिवारी जी सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने लखनऊ में सहभागिता कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Related News

बिहार: अररिया में मंदिरों और तालाब की जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग, न्यास समिति ने प्रशासन पर उठाए सवाल

उत्तर प्रदेश: अररिया में धार्मिक न्यास समिति ने मंदिर परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने की उठाई मांग

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में दीपावली पर पटाखे छोड़ने के दौरान चली गोली, 18 वर्षीय युवक घायल

बिहार: नवादा में नए जिला शिक्षा पदाधिकारी का शिक्षक संघ ने किया स्वागत

मध्य प्रदेश: यूथ ऑफ सौसर एसोसिएशन ने वनग्राम पालातरा में आदिवासी परिवारों के साथ मनाई दीपावली, कपड़े और मिठाई बांटकर खुशियां साझा कीं

उत्तराखंड: धूमधाम से मनाया गया उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि


Featured News