-
☰
No image found.
बिहार: शेखपुरा में कांग्रेस का विशेष अभियान शुरू, करीब 1000 घरों पर फहराया जाएगा पार्टी का झंडा
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: शेखपुरा में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को विशेष अभियान शुरू किया जाएगा बता दे की ऑल इंडिया
विस्तार
बिहार: शेखपुरा में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को विशेष अभियान शुरू किया जाएगा बता दे की ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के निर्देशों के तहत, इस अभियान के तहत जिले के करीब 1000 घरों पर कांग्रेस का झंडा फहराया जाएगा। 1000 घरों पर कांग्रेस का झंडा लगाया जाएगा- कांग्रेस नेता बताते चलें कि कांग्रेस के इस अभियान की शुरुआत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितेंद्र नाथ के शेखपुरा शहर स्थित निजी आवास से शुरू हुई. इसके अतिरिक्त कांग्रेस नेता राजेश रंजन मुखिया उर्फ गुरु जी के आवास पर भी पार्टी का झंडा लगाया गया. इस अवसर पर कांग्रेस नेता जितेंद्र नाथ ने बताया कि यह पहले कांग्रेस के विचारों सिद्धांतों और संगठन को हर घर तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास किया गया है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से जिले के विभिन्न प्रखंडों पंचायत और गांव में लगभग 1000 घरों पर कांग्रेस का झंडा लगाया जाएगा।
इस अभियान के तहत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद दरअसल कांग्रेस की वरिष्ठ नेता जितेंद्र नाथ ने आगे कहा कि कांग्रेस से कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों की पार्टी के विचारधारा से जुड़ने का काम करेगी. उनका लक्ष्य संगठन को मजबूत स्तर पर करना है. अभियान की शुरुआत के मौके पर राहुल कुमार, विपिन चौरसिया, प्रमोद यादव, पप्पू राज मंडल, राम आश्रम मुखिया प्रेम कुमार गुप्ता अमित राज पिंटू कुमार और, अशरफ खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी ने बलुआ बलुई गांव का किया निरीक्षण, विकास कार्यों में तेजी के दिए निर्देश
राजस्थान: सिरोही में 3006 पेड़-पौधों का विशाल वृक्षारोपण, ऊंट संरक्षण पर भी हुई चर्चा
उत्तर प्रदेश: रास्ता पूछने के बहाने किसान से 50 हजार की टप्पेबाजी, लिफ्ट देकर जेब से उड़ाए रुपये
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में भीषण जाम, पांचाल घाट पुल से चौराहे तक वाहनों की लंबी कतार
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में चोरों का आतंक, एक घर से नकदी-जेवरात चोरी; दूसरे में सेंधमारी नाकाम
